बॉलीवुड

PHOTOS: ऋषि कपूर की दुल्हन बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं नीतू, बधाई देने पहुंचा था पूरा बॉलीवुड

इस दुनिया में हर इंसान के जीवन में एक ऐसा शख्स जरूर होता है जो उसकी हर मुस्कुराहट के पीछे की वजह बन जाता है। उस इंसान का साथ अगर हो तो जीवन में सब कुछ अच्छा लगने लगता है। उस इंसान की सारी हरकतों पर हमें प्यार आता है। वैसे देखा जाए तो प्यार का एहसास कुछ अलग ही होता है, जिसमें सारी दुनिया रंगीन लगने लगती है। प्यार का एहसास सिर्फ प्यार करने वाला ही जान सकता है।

अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो इस इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी जोड़ियां हैं जिनकी प्रेम कहानियों की चर्चा आज भी होती है। उन्हीं प्रेम कहानियों में से एक बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह की प्रेम कहानी है। आपको बता दें कि नीतू कपूर का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था और वह आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू कपूर के 63वें जन्मदिन की खुशी में रणबीर और रिद्धिमा ने एक फैमिली डिनर होस्ट किया था।

70 के दशक की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक नीतू सिंह का भी नाम है जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी बेहतरीन अदाकारी के बलबूते इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई परंतु नीतू जब कपूर खानदान की बहू बनीं तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू कपूर ने फिल्मों में काम ना करने का फैसला ले लिया था।

ऋषि कपूर और नीतू की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थी। इन दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया और साल 1980 में विवाह के बंधन में बंध गए। नीतू कपूर शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गईं और वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने लगीं। जब नीतू कपूर के पति ऋषि कपूर का निधन हुआ तो वह पूरी तरह से अकेले हो गईं लेकिन रणबीर और रिद्धिमा उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होने देते हैं। दोनों ही अक्सर मां से मिलने आते रहते हैं। रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी नीतू कपूर को कंपनी देती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से नीतू कपूर के जन्मदिन के अवसर पर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। उसके साथ ही हम ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की तस्वीरें भी दिखाएंगे।

आपको बता दें कि वह 16 साल की उम्र में ही नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को डेट करना शुरू किया था। उस समय के दौरान ऋषि कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार बन चुके थे। इन दोनों ने एक साथ ने पहली फिल्म “जहरीला इंसान” में काम किया था परंतु यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने 9 फिल्मों में एक साथ काम किया और फिल्मों में काम करते करते यह एक-दूसरे से प्यार करने लगे और आखिर में इन दोनों का प्यार शादी तक पहुंच गया।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने साल 1980 में शादी कर ली। इन दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी। ऋषि कपूर की शादी की खुशी में राज कपूर ने पूरे बॉलीवुड को शानदार दावत दी थी। आपको बता दें कि राज कपूर ने चेंबर स्थित आरके स्टूडियो में बेटे और बहू की शादी की दावत दी थी।

राज कपूर ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के रिसेप्शन पार्टी में पूरे बॉलीवुड को निमंत्रण दिया था। ऋषि-नीतू की शादी में नरगिस और सुनील दत्त भी आए थे। राज कपूर ने इस शादी में खूब पैसा खर्च किया था और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शादी में पहुंची थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता देवानंद साहब भी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में आए थे और उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के चले जाने के बाद इनकी शादी का रिसेप्शन पार्टी का एक कार्ड भी काफी तेजी से वायरल हुआ था।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋषि कपूर में वेडिंग रिसेप्शन में सफेद रंग का सूट पहना हुआ था जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रहे थे। दूसरी तरफ नीतू कपूर ने सभी साड़ी पहनी थी, जिसने उनकी खूबसूरती साफ-साफ झलक रही थी।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में मेहमान के तौर पर धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे थे और उन्होंने नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट दे दिया।

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने जितनी भी फिल्में साइन की थी सब छोड़ दिया था और उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया था। शादी के बाद नीतू कपूर घर परिवार संभालने लगीं। भले ही आज ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे जिनकी कमी हमेशा महसूस होगी परंतु नीतू कपूर के साथ ऋषि कपूर की प्रेम कहानी हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गई है।

Related Articles

Back to top button