विशेष

बॉलीवुड अभिनेताओं को लुक्स में टक्कर देते हैं ये 6 भारतीय जवान, फिदा हैं लाखों लड़कियां

बॉलीवुड गलियारों में आजकल पुलिस ड्रामे पर आधारित फिल्में खूब बनाई जाती हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित रहते हैं। इसी कड़ी में हमारे बीच पुलिसिया आधारित फिल्मों में दबंग की दो सीरीज, रोहित शेट्टी की कुछ फिल्में मौजूद हैं। इसके अलावा, वेब सीरीज में हमें पाताल लोक, शी, दिल्ली क्राइम जैसे ढेर सारी पुलिसिया कहानियां देखने को मिल जाएंगी।

यूँ तो पर्दे पर अक्सर अभिनेता पुलिस के किरदार में बहुत ही कमाल के लगते हैं, लेकिन आज यहाँ हम रीयल लाइफ के उन सुपरहीरो के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके आगे अभिनेता भी फेल हैं। दअसल, आज हम उन पुलिसकर्मियों की बात करने जा रहे हैं, जिनके आगे बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेता भी पानी मांगते नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल?

1. नवीन कुमार

हरियाणा के रहने वाले नवीन कुमार को पुलिस में बतौर वरिष्ठ उप-निरीक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है। हालांकि, इस मुकाम पर पहुंचने से पहले उन्होंने खूब पसीना बहाया। और यही वजह है कि आज वे एक काबिल अफसर हैं। बता दें कि साल 2013 में नवीन कुमार ने मिस्टर हरियाणा का खिताब जीता, जिसके बाद से ही उन्हें लोकप्रियता मिली। नवीन कुमार ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि वे नियमित रूप से 8 घंटे व्यायाम करते थे, ताकि अपनी बॉडी बना सके।

2. तेजिंदर सिंह

7

बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में तेजिंदर सिंह का नाम काफी मशहूर है। दरअसल, तेजिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने राष्ट्र की सेवा करने के लिए पुलिस ज्वाइन की, जिसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत किया। इतना ही नहीं, उनके सभी गाँव वाले उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहते थे, क्योंकि वे हर चीज़ में अव्वल आते थे। बता दें कि तेजिंदर सिंह 2006 में भारतीय पुलिस में शामिल हुए और वे अब लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

3. मोतीलाल दयामा

इंदौर में कांस्टेबल के पद पर तैनात मोतीलाल दयामा 2012 में पुलिस विभाग में शामिल हुए थे। एक इंटरव्यू में मोतीलाल दयामा ने कहा था कि वे बचपन से ही पुलिस में शामिल होना चाहते थे, जिसके लिए वो बहुत मेहनत करते थे। बता दें कि आज मोतीलाल दयामा कई युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

4. किशोर डांगे

महाराष्ट्र के रहने वाले किशोर डांगे इतने ज्यादा हैंडसम हैं कि उन्हें देखते ही लड़कियां फिदा हो जाती हैं। किशोर डांगे महाराष्ट्र के जालना में रहते हैं और अब वे कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान, किशोर डांगे ने खुलासा किया कि उन्होंने अपना बचपन बेहद गरीबी में बिताया, जिसकी वजह से उन्हें हमेशा मेहनत करने की प्रेरणा मिली। ऐसे में, कड़ी मेहनत और अथक प्रयास की वजह से वे अब लोकप्रिय पुलिसकर्मी बने। इतना ही नहीं, खुद को फिट रखने के लिए भी वो काफी ज्यादा मेहनत करते हैं।

5. रुबल धनखड़

दिल्ली पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात रुबल धनखड़ दिखने में बहुत हैंडसम है। इतना ही नहीं, रुबल धनखड़ अपनी बॉडी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं, उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बता दें कि रुबल धनखड़ को टीवी रिएलिटी शो रोडीज़ में फीचर करने का प्रस्ताव मिला था, जिसके बाद से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई।

6. सचिन अतुलकर

सचिन अतुलकर एक IPS अधिकारी हैं, लेकिन वे अपने लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। इतना ही नहीं, सचिन अतुलकर को भारत में सबसे योग्य और सुंदर IPS अधिकारियों में से एक माना जाता है और उनके लुक्स पर लड़कियां फिदा रहती हैं।

Related Articles

Back to top button