बॉलीवुड

Photos: 55 की हुई पद्मिनी कोल्हापुरी, पहली ही फिल्म में न्यूड सीन देकर की थी धमाकेदार एंट्री

पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) 80 के दशक की फेमस अभिनेत्री है। उनका जन्म 1 नवम्बर 1965 को मुंबई में हुआ था। आज वे अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बचपन से ही बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया था। ‘यादों की बारात’, ‘किताब’ और ‘दुश्मन दोस्त’ जैसी फिल्मों में उन्होंने बाल कलाकारों के लिए बतौर कोरस सिंगर अपनी आवाज दी थी।

जब वे बड़ी हुई तो फिल्मों में अभिनय करने लगी। बचपन से संगीत से लगाव होने के चलते उन्होंने अपनी ही फिल्मों जैसे ‘विधाता’, ‘सात सहेलियां’, ‘हम इंतजार करेगा’ और ‘सड़क छाप’ इत्यादि में गाने गए। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू 1980 में ‘गहराई’ फिल्म से किया था। अपनी पहली ही फिल्म में एक न्यूड सीन देकर उन्होंने तहलका मचा दिया था।

पद्मिनी की लाइफ में कई ऐसे पल भी आए जब वे विवादों से घिरी रही। जैसे बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ में उन्होंने एक रेप सीन दिया था जिसके चलते वे विवादों से घिर गई थी। उनकी छवि एक एडल्ट स्टार वाली हो गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी इस छवि को बदल दिया और दर्शकों के दिल पर राज़ करने लगी।

‘वो सात दिन’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘आज का दौर’, ‘सौतन’ जैसी फिल्मों से उन्होंने खूब शोहरत और प्यार कमाया। वैसे तो वे बचपन से ही बड़े पर्दे पर नजर आ रही थी, लेकिन एक स्टार का ठप्पा उन्हें 1982 में RK Films की फिल्म ‘प्रेम रोग’ से मिला। फिल्म के डायरेक्टर राज कपूर और हीरो ऋषि कपूर थे। फिल्म में पद्मिनी एक कम उम्र की विधवा महिला बनी थी। इसमें उनके कुछ बिल्ड सीन भी थे जिनकी आलोचना हुई थी। हालांकि कुछ ने तारीफ भी की थी।

बहुत कम लोगों को ये जानकारी है कि पद्मिनी कोलहापुरे वर्तमान जनरेशन की सुपरस्टार श्रद्धा कपूर की मौसी हैं। उनकी बहन ने शक्ति कपूर से शादी रचाई है। पद्मिनी ने 1986 में प्रदीप शर्मा से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा प्रियंक शर्मा है। पद्मिनी इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं। यहाँ वे अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ साझा करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

Non stop laughter house #kapilsharmashow

A post shared by padminikolhapure (@padminikolhapure) on

कुछ समय पहले वे ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) पर भी नजर आई थी। यहाँ उन्होंने बहुत मस्ती और बातचित की। इसके साथ ही शो पर उनके निजी जीवन से जुड़ी बातों पर भी चर्चा हुई। वैसे आप लोगों को पद्मिनी कोल्हापुरी कैसी लगती है हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button