बॉलीवुड

2020 शादी के बंधन में बंधी है ये 6 सेलिब्रिटीज, अपने पति के लिए पहली बार रखने जा रही करवाचौथ

हिंदू संस्कृति में करवाचौथ का बहुत महत्व है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। शादीशुदा जोड़े को करवाचौथ का इंतजार रहता है। वहीं ऐसी महिलाएं जिन की नई नई शादी हुई हो वह तो अपने करवा चौथ के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड रहती है। टीवी से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी बड़ी एक्साइटमेंट के साथ करवाचौथ मनाते हुए देखा गया है। इस साल कई सेलिब्रिटी एक्ट्रेसेस अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं। सभी पहली बार अपने पति के लिए व्रत रखने वाली हैं। जिसके लिए उन्हें बहुत एक्साइटेड देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कौन है वह सेलिब्रिटीज जिनका का यह पहला करवाचौथ है।

नीति टेलर

पिछले दिनों नीति टेलर ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट से सबको हैरान कर दिया था। निति ने अपने मंगेतर परीक्षित बावा से 13 अगस्त 2020 को बहुत ही निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी में केवल उनके परिवार के लोग ही मौजूद थे। नीति ने अपनी शादी और हर रसम से जुड़े फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए है। उनके सभी लुक्स फैंस द्वारा बहुत पसंद किए गए। अब नीति पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं। उनके फैंस को उनके करवा चौथ के लुक का भी बेसब्री से इंतजार है।

नेहा कक्कर

सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ ने हाल ही में 24 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में रोहनप्रीत से शादी की। नेहा कक्कर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। तस्वीरों में नेहा की खुशी साफ देखी जा सकती है। नेहा अपनी शादी के हर फंक्शन में एक अलग ही अंदाज में नजर आई। फैंस को उम्मीद है कि वह अपने पहले करवाचौथ पर भी कमाल के लुक में ही दिखाई देगी।

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को ही गौतम किचलू से शादी की है। उनकी शादी के फंक्शन दो दिनों तक चले। काजल की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। तस्वीर में काजल रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही है। उनके लहंगे पर गोल्डन कलर की एंब्रॉयडरी है। काजल ने अपनी शादी की हर फंक्शन में अपने लुक को बहुत सिंपल और कंफर्टेबल रखा है। यही वजह है कि उनके फैंस अब उनके करवा चौथ के लुक का भी इंतजार कर रहे हैं।

मिहिका बजाज

मिहिका बजाज ने 8 अगस्त 2020 को साउथ के सुपरस्टार राना डग्गुबती से शादी की है। लॉकडाउन की वजह से शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। यह शादी हैदराबाद में बहुत ही निजी समारोह में हुई है इसे लॉकडाउन की सबसे शानदार शादी भी कहां जा रहा है। यह मिहिका का पहला करवाचौथ है। इनकी शादी की ही तरह उनके करवाचौथ के लुक के भी शानदार होने की उम्मीद की जा रही है।

नताशा स्टेनकोविक

नताशा हार्दिक पांड्या ने साल के पहले दिन ही सगाई की खबरों से सबको हैरान कर दिया था। दोनों की इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद मई में दोनों ने अपनी शादी और नताशा की प्रेगनेंसी की खबर दी। नताशा ने 30 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया है। इन दिनों हार्दिक पंड्या आईपीएल में बिजी हैं। वही नताशा इस बार अपना पहला करवा चौथ मना रही है।

पूनम पांडे

पूनम पांडे ने 1 सितंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में सैम बॉम्बे से शादी की थी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही हमने सैम के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट की थी। हालांकि बाद में उन्होंने वह कंप्लेंट वापस ले ली। अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे अब पहली बार अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

Related Articles

Back to top button