अजब ग़जब

बुलेट पर सवार होकर ससुराल पहुंची प्रियंका, 30 घंटे में तय किया मुंबई से अयोध्या का सफर

मुंबई की रहने वाली प्रियंका ने साल 2019 में अयोध्या के रहने वाले कमलेश से शादी की थी। वहीं शादी के बाद जब प्रियंका को कमलेश के घर जाने का मौका मिला, तो प्रियंका ने बाइक के जरिए मुंबई से अयोध्या तक का सफर तय किया। दरअसल प्रियंका को बाइक चलाना बेहद ही पसंद है और जब उन्हें अपने पति के घर पहली बार जाने का अवसर मिला, तो इन्होंने अपनी बुलेट बाइक भैरवी के जरिए अयोध्या जाने का फैसला किया।

प्रियंका के अनुसार उन्होंने अपने पति के सामने मुंबई से अयोध्या बुलेट बाइक में जाने की इच्छा जाहिर की थी। उनके पति कमलेश ने इस बात का सम्मान किया और उन्हें बुलेट से अयोध्या जाने की अनुमति दे दी। जिसके बाद 26 अक्टूबर को प्रियंका मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हुई और इन्होंने 1730 किलोमीटर का सफर तय किया। प्रियंका ने ये सफल अकेले ही तय किया और अयोध्या पहुंचने में इन्हें 30 घंटे का समय लगा।

वहीं अयोध्या जाकर प्रियंका ने सबसे पहले भगवान राम के दर्शन किए और उसके बाद अपने ससुराल गई। मुंबई के घाटकोपर निवासी प्रियंका के अनुसार उन्होंने इस सफर के दौरान महज आठ जगहों पर कुछ देर के लिए विश्राम किया। प्रियंका ने बताया कि नासिक, गुना, शिवपुरी, झांसी, कानपुर, लखनऊ में उनका स्वागत भी किया गया। वहीं 27 अक्टूबर की शाम ये अयोध्या पहुंचीं।

यहां पहुंचकर प्रियंका ने रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, सरयू तट आदि के दर्शन किए। इसके बाद ये अपने ससुराल गोसाईगंज के राम महर गांव पहुंचीं। प्रियंका ने बताया कि उनका सपना था कि वो अपनी बुलेट भैरवी से अयोध्या यात्रा करें। जो कि सच हो गया है।

पति ने सिखाया बाइक चलाना

प्रियंका ने बताया कि उन्हें बाइक चलाने का काफी मन था और उनकी ये तमन्ना उनके पति ने पूरी की है। विवाह के बाद कमलेश ने उन्हें न सिर्फ बाइक चलाना सिखाया बल्कि लंबी ड्राइव के लिए प्रेरित भी किया। प्रियंका अयोध्या से पहले और भी जगह पर बुलेट पर जा चुकी है और इनके नाम कई सार रिकॉर्ड भी हैं।


प्रियंका ने इनफील्ड बुलेट बाइक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और ये मुंबई से गोवा तक गई थी। जिसके बाद लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इनका नाम दर्ज हुआ था। इसके अलावा ये बुलेट से गुजरात भी जा चुकी हैं। वहीं अब इस सूची में अयोध्या भी जुड़ गई है। प्रियंका के अनुसार अभी तक की उनकी सबसे लंबी यात्रा अयोध्या की ही है।

Related Articles

Back to top button