बॉलीवुड

लाल-हरे सलवार सूट मेंइस तरह से नाची संध्या बींदड़ी की Video देख फैंस को हो गया प्यार

टीवी पर ‘संध्या बींदड़ी’ के रूप में घर घर फेमस हुई दीपिका सिंह (Deepika Singh) अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वे इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपने निजी जीवन से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं। यहाँ उन्हें 14 लाख से अधिक लोग फॉलो भी करते हैं। दीपिका को एक्टिंग के साथ साथ डांस करना भी बहुत पसंद है।

दीपिका हर तरह के डांस करना जानती हैं। हाल ही में वे क्लासिकल डांस करते हुए दिखाई दी। दरअसल वह इस डांस फार्म का अभ्यास कर रही थी। इस दौरान उन्होंने ग्रीन रेड कलर का सलवार सूट पहन रखा था। डांस करते हुए दीपिका बहुत ही सुंदर दिखी। उनके डांस मूव्स भी काफी अच्छे थे। दीपिका का यह वीडियो पर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। फैंस दीपिका के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा ‘आज के अभ्यास की एक झलक’। इस वीडियो को अभी तक 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। दीपिका के डांस अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। डांस दीपिका के दिल के बेहद करीब है। चलिए अब बिना किसी देरी के इस वीडियो को देख लेते हैं।

दिलचस्प बात ये है कि दीपिका के इस डांस वीडियो पर अभिनेत्री रश्मि देसाई का भी कमेंट आया है। उन्होंने एक्ट्रेस के डांस वीडियो के नीचे दिल वाला इमोजी बनाया है। हाल ही में दीपिका के देवर दीपक गोयल का जन्मदिन भी था। ऐसे में दीपिका ने अपने देवर के बर्थदे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में वे अपने पूरे परिवार के साथ देवर का जन्मदिन इन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

#aboutlastnight❤️ @deepak86509 bday celebration. @anamika.aashi11 @rohitraj.goyal @aurorashubham @soh

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) on

गौरतलब है कि दीपिका सिंह साल 2011 से 2016 तक ‘दीया बाती और हम’ में संध्या राठी के किरदार में नजर आई थी। इस किरदार ने उन्हें बहुत फेमस बना दिया था। इसके बाद वे सीधी 2018 में ‘द रियल सोलमेट’ नाम की वेब सीरीज में दिखाई दी थी। इसके अतिरिक्त उन्हें कलर्स टीवी के शो ‘कवच…महाशिवरात्रि’ में भी देखा गया है।

वैसे आप लोगों को दीपिका का यह डांस कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button