बॉलीवुड

ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे सलमान खान, अभिनेत्री के घर के बाहर रात भर काटा था बवाल

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान की लव स्टोरी किसी से भी छुपी नहीं है और इनके अफेयर के काफी किस्से फेमस हैं। इनकी लव स्टोरी की एंडिंग काफी ट्रेजडी से भरी हुई थी। कहा जाता है कि सलमान खान ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या ने शादी करने से मना कर दिया था। दरअसल सलमान ऐश्वर्या पर काफी शक करते थे। जिसकी वजह से ऐश्वर्या इनसे शादी नहीं करना चाहती थी।

ऐश्वर्या  राय बच्चन और सलमान खान ने एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था, जो कि साल 1999 में आई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इनके बीच अफेयर शुरू हुआ था।

फिल्म की शूटिंग के बाद, सलमान के साथ ऐश्वर्या ने काफी समय बिताना शुरू कर दिया था और सलमान के परिवार के काफी करीब आ गई थी। सलमान के परिवार वाले ऐश्वर्या को काफी पसंद करते थे। लेकिन ऐश्वर्या का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था और चाहता था कि ऐश्वर्या सलमान से ब्रेकअप कर लें। लेकिन ऐश्वर्या सलमान से काफी प्यार करती थी और उनके साथ रहना चाहती थी।

हालांकि कुछ समय बाद दोनों के बीच काफी लड़ाई होने लगी। कहा जाता है कि सलमान खान ने ऐश्वर्या पर हाथ भी उठा दिया था। इतना ही नहीं एक बार तो सलमान खान ऐश्वर्या के घर के बाहर काफी घंटों तक खड़े रहे थे और ऐश्वर्या से मिलने की जिद करने लगे। लेकिन ऐश्वर्या ने सलमान से मिलने से मना कर दिया। लेकिन सलमान नहीं माने और ऐश्वर्या को आत्महत्या करने की धमकी देने लगे।

शादी की करने लगे थे जिद्द

चश्मदीदों के मुताबिक, साल 2001 में सलमान खान एक दिन ऐश्वर्या के अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे और ऐश्वर्या से मिलने की जिद्द करने लगे। उन्होंने आत्महत्या की धमकी भी दी। सुबह तीन बजे तक सलमान ऐश्वर्या के घर के बाहर खड़े रहे। काफी समय तक ये ड्रामा चला। जिसके बाद ऐश्वर्या ने उन्हें अपार्टमेंट में आने दिया। कहा जाता है कि उस वक्त सलमान के हाथों से खून भी बह रहा था और सलमान चाहते थे कि ऐश्वर्या उसी वक्त उनसे शादी करने का वादा करें। लेकिन ऐश्वर्या सलमान से शादी करने को राजी नहीं हुई।

इस घटना का जिक्र एक बार सलमान खान ने भी किया था और एक इंटरव्यू में इन्होंने कहा था कि अगर आप नहीं लड़ेंगे, तो इसका मतलब है कि आप दोनों के बीच कोई प्यार नहीं है। मैं किसी बाहरी व्यक्ति के साथ नहीं लड़ूंगा। जब हम लड़ते हैं, तो यह सब हमारे प्यार के कारण होता है।

साल 2001 में सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता काफी नाजुक दौर से गुजरा रहा था। वहीं इसी दौरान सलमान खान ऐश्वर्या को बिना बताए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली से मिलने के लिए अमेरिका चले गए थे। जिससे ऐश्वर्या काफी नाराज हुई और ऐश्वर्या ने साल 2002 में सलमान से ब्रेकअप कर लिया।

सलमान ऐश्वर्या को काफी परेशान करने लग गए थे। जिसके कारण ऐश्वर्या के करियर पर भी फर्क पड़ रहा था। बताया जाता है कि एक बार तो सलमान खान फिल्म ‘चलते चलते’ के सेट पर पहुंच गए थे और सलमान ने ऐश्वर्या को खींचने की कोशिश की थी। शाहरुख खान ने सलमान को रोकने की कोशिश की, लेकिन सलमान ने उनसे भी झगड़ा कर लिया। सलमान ने शाहरुख का कॉलर भी पकड़ लिया था। इस घटना के बाद ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया गया।

सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि सलमान के साथ उनकी जिंदगी का चैप्टर सबसे खराब था। वो ब्रेकअप के बाद भी मुझे फोन करता था और तंग करता था। उसने मुझ पर अपने सह-कलाकारों के साथ अफेयर का शक किया।

इस तरह से ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता महज 2 सालों के अंदर ही खत्म हो गया। सलमान के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक आँबराय आए। लेकिन विवेक आँबराय के साथ ऐश्वर्या का रिश्ता ज्यादा समय तक चल ना सका और ऐश्वर्या ने इनसे भी ब्रेकअप कर लिया। विवेक आँबराय से ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन को डेट किया और उनसे शादी कर ली।

Related Articles

Back to top button