अजब ग़जब

चाणक्य के इन 4 बातों को जानकर आप किसी भी महिला के स्वाभाव को आसानी से समझ सकते हैं

महिलाओं को ईश्वर द्वारा बनाई गई ऐसी रचना कहा जाता है जिसे खुद ईश्वर ही कभी नहीं समझ पाए। कोई भी महिला कब क्या कर जाए यह कोई नहीं जान पाता। चाहे कोई आम इंसान हो या कोई बहुत समझदार व्यक्ति हर इंसान के लिए किसी महिला को पूरी तरह समझ पाना बहुत मुश्किल है। यहां तक कि आचार्य चाणक्य भी यही कहकर गए हैं कि, किसी भी महिला को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है कि वह उस वक्त दुख में है या सुख में। महिलाएं चाहे शारीरिक रूप से पुरुष से कमजोर मानी जाती है लेकिन वैचारिक और भावनात्मक रूप से महिलाएं बहुत मजबूत होती हैं। जिससे उनके स्वभाव को समझ पाना मुश्किल हो जाता है। चाणक्य नीति शास्त्र में महिलाओं की कुछ आदतों के बारे में बताया है हम किसी ने महिलाओं के स्वभाव को समझ सकते हैं।

ईश्वर के प्रति आस्था

जो भी महिलाएं ईश्वर के प्रति बहुत आस्था रखती हैं वह जीवन में कभी भी किसी भी परेशानी से डगमगाती नहीं है। उनका मन बहुत शांत और एकाग्र होता है। वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करती हैं। आसपास के लोगों की कही बातें या उनकी हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपने ईश्वर को अपना सहारा मानकर केवल अपनी जिंदगी और लक्ष्य के बारे में सोचती है। उन्हे आसानी से कोई भी दुख विचलित नहीं कर पाता।

काम के प्रति आलसी होना

नीति शास्त्र के अनुसार महिलाओं के लिए मेहनती होना बहुत जरूरी होता है। उनके ऊपर अपने लक्ष्य के साथ-साथ घर परिवार की जिम्मेदारी भी होती है। ऐसे में जो महिला काम के प्रति आलस दिखाती है। वह ना तो अपने घर को संभाल पाती है और ना ही अपने लक्ष्य को हासिल कर पाती है। सफलता पाने के लिए उन्हें बहुत सी परेशानियां उठानी पड़ती है। ऐसी महिलाओं को समाज में ज्यादा सम्मान भी नहीं मिलता।

हर कार्य के प्रति अनुशासित

नीति शास्त्र के अनुसार जो महिलाएं अपने हर काम के लिए अनुशासित होती हैं वह अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करती हैं। अनुशासन में रहने की वजह से उनके सभी काम समय पर पूरे होते हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं होती हैं। यही वजह है कि इन महिलाओं को हर जगह बहुत सम्मान भी मिलता है। यह महिलाएं अपने सभी कार्य को व्यवस्थित ढंग से भी करती हैं।

दूसरों से जलन होना 

ऐसा कहा जाता है कि जो महिलाएं किसी दूसरी महिला से जलन का भाव रखती है वह हमेशा अपने से ज्यादा दूसरों के बारे में सोच कर चिंतित होती रहती हैं। वह अपनी सफलता के बारे में ना सोच कर दूसरों को गिराने के बारे में सोचती रहती हो। ऐसी महिलाओं पर विश्वास करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। यह महिलाएं किसी भी व्यक्ति को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने से पहले एक बार भी नहीं सोचती। ऐसी महिलाओं से बच कर रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button