बॉलीवुड

बहुत आलीशान है ईशा देओल का बंगला, अपने करोड़पति हस्बैंड के साथ करती है राज़

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की ईशा देओल बड़ी ही लाडली बेटी हैं। आज यानी कि 2 नवंबर को उनका 39वां जन्मदिन है। इसी दिन 1981 में मुंबई में इनका जन्म हुआ था। ईशा देओल ने अपने जन्मदिन के इस अवसर पर एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को ईशा देओल ने उनके जन्मदिन पर उनके द्वारा दिखाए गए प्यार और उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी कहा है।

ईशा देओल आजकल एक लेखिका भी बन गई हैं। जी हां राइटर के रूप में उनकी पहली नोबेल अम्मा मियां भी रिलीज हो चुकी है।

अंतिम बार तेलुगु फिल्म मांजा में ईशा देओल को 2015 में काम करते हुए देखा गया था। हिंदी फिल्मों की बात करें तो इसमें अंतिम बार वे फिल्म टेल मी खुदा में नजर आई थीं। अपने पिता धर्मेंद्र के साथ ही ईशा देओल को इस फिल्म में काम करते हुए देखा गया था।

गौरतलब है कि जिस भरत से ईशा देओल की शादी हुई है, बचपन से ही उस भरत की ईशा क्रश हुआ करती थीं। हालांकि, ईशा देओल जब बॉलीवुड अभिनेत्री बन गईं तो भरत को यह डर लगने लगा था कि अब तो वे उनके मैरिज प्रपोजल को स्वीकार ही नहीं करेंगी।

वैसे, ईशा देओल ने उनके प्रपोजल को तुरंत मान लिया था। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने बड़ी ही धूमधाम से वर्ष 2012 में भरत से अपनी बेटी ईशा देओल की शादी कर दी थी। ईशा देओल के पति भरत तख्तानी करोड़पति बिजनेसमैन हैं। मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन टेंपल में भरत और ईशा ने शादी रचाई थी।

ईशा देओल काफी समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं। उनके करियर की पहली फिल्म थी कोई मेरे दिल से पूछे। यह फिल्म वर्ष 2002 में रिलीज हुई थी। ईशा देओल बॉलीवुड में आना तो चाहती थीं, लेकिन उनके पिता धर्मेंद्र को यह पसंद नहीं था। हालांकि, जब ईशा जिद करने लगीं तो धर्मेंद्र उनकी जिद के आगे झुक गए थे।

क्लासिकल डांसर के तौर पर ही बिल्कुल अपनी मम्मी की तरह ईशा देओल भी जानी जाती हैं। ओडिशी डांस ईशा देओल ने सीखा हुआ है। अपनी मम्मी हेमा मालिनी और बहन अहाना के साथ ईशा को अक्सर स्टेज परफॉर्मेंस भी देते हुए देखा जाता है।

मुंबई के जुहू में ईशा और भरत तख्तानी का आलीशान बंगला बना हुआ है। यहीं पूरे परिवार के साथ दोनों रहते हैं। हेमा मालिनी के बंगले के यह बहुत ही नजदीक है।

ईशा और भरत की बड़ी बेटी का नाम राध्या, जबकि छोटी बेटी का नाम मिराया है। राध्या जहां 3 साल की हैं, वही मिराया की उम्र इस वक्त डेढ़ साल की है।

ईशा और भरत का बंगला बहुत ही आलीशान है। रूम की दीवारों पर ईंटों वाला टेक्सचर देखने के लिए मिलता है।

ब्राउन कलर के लेदर सोफे यहां रखे हुए हैं और दीवारों से ये मैच करते हैं।

महंगे शोपीस, वुडन शोकेस और लैंप शेड्स जैसे डिजाइन से इनका घर सजा हुआ है।

दीवारों का रंग व्हाइट ही इन्होंने रखा है।

खिड़कियां व दरवाजे पर ब्लैक पेंट है, जबकि फ्लोरिंग व्हाइट टाइल्स की है।

एक दीवार पर तो पूरे परिवार की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी इन्होंने घर में लगा रखी हैं।

चादर, कंबल और तकिया आदि बेटियों के लिए इन्होंने कस्टमाइज कर रखे हैं। इनका नाम इन पर छपा हुआ है।

किचन भी इनका लाजवाब तरीके से सजा हुआ है। गार्डनिंग का भी ईशा को बहुत शौक है। तभी तो टेरेस गार्डन भी इनके यहां मौजूद है।

टेरेस गार्डन में अपने पति भरत के साथ वे अक्सर वक्त बिताती हुई दिख जाती हैं।

पढ़ें हेमा मालिनी के लिए इस डायरेक्टर का मुंहतो’ड़ चुके हैं धर्मेंद्र, ड्रीम गर्ल ने खुद बताई वजह

Related Articles

Back to top button