धार्मिक

Rashifal 4 July 2021: धन के मामले में बढ़िया रहेगा इन 5 राशियों का दिन, व्यापार में होगा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 4 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

अपने व्यवहार पर संयम बरतने की आवश्यकता है। आप अपने व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला बिना सोचे-समझे मत लीजिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में बढ़िया लाभ मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। महत्वपूर्ण लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी संघर्ष भरा रहेगा। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। दोस्तों की मदद से आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। गलत कामों से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। धन संपत्ति के मामले में आज का दिन थोड़ा ठीक नजर आ रहा है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय आपको काफी सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी आमदनी और घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। समय का सदुपयोग करें। छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। खास लोगों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कमाई के जरिए हाथ लगेंगे। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होगा। ज्यादा से ज्यादा समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार होगा, लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों पर कंट्रोल रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज का बोझ अधिक होने की वजह से आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन माहौल को खराब कर सकता है। जरूरी कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कुछ खास नहीं है। इधर उधर के कामों में अधिक पैसा खर्च होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज धन से संबंधित मामलों को लेकर फिजूल तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी काम में आप जल्दीबाजी मत कीजिए वरना कार्य बिगड़ सकता है। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि गुप्त शत्रु आपको बेवजह परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों का उधार लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कारोबार में बरकत होगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास का उत्तम फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज में मेहनत कम रहेगी परंतु लाभ अधिक मिलेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए आज का दिन खास नजर आ रहा है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। आप कहीं धन का निवेश करने की योजना बना सकते हैं जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आपके सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे होंगे, जिससे आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। खास लोगों से संपर्क बनेगा।

Related Articles

Back to top button