मनोरंजन

करोड़ों कमाने वाली भारती सिंह अपने बेटे को देखना चाहती हैं बर्गर बेचते हुए, बताई ये वजह

भारत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इसी साल माता-पिता बने हैं। इन दिनों यह दोनों अपने पैरंटहुड पीरियड को इंजॉय कर रहे हैं। भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम “लक्ष्य” रखा है। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे लक्ष्य को प्यार से “गोला” बुलाते हैं। वहीं फैंस भी गोला की क्यूटनेस पर फिदा हैं। बेटे के जन्म के बाद कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। हर्ष और भारती की जिंदगी उनके बेटे के जन्म से और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है।

बता दें कि जब भारती सिंह ने अपने बेटे को जन्म दिया था, तो उसके कुछ दिनों बाद भी वह काम पर लौट आई थीं। लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता उनका बेटा गोला है। इन दिनों भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य यानी गोला की परवरिश में बिजी हैं। अपने बेटे को संभालने के साथ-साथ वह अपने काम पर भी बखूबी ध्यान दे रही हैं।

हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे के बारे में बात की थी। उन्होंने अपने बेटे गोला के बारे में बात करते हुए कहा था कि जब उसकी उम्र 16 या 18 साल की हो जाए तो वह चाहते हैं कि उनका बेटा गोला काम करे। तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में कि आखिर भारती सिंह ने ऐसा क्यों कहा…

भारती सिंह कर रही हैं लिमिटेड काम

दरअसल, हाल ही में भारती सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ इंस्टा लाइव पर अपने बेटे लक्ष्य के बारे में बात की है। भारती सिंह ने लक्ष्य के होने के बाद काम करने के बारे में बात करते हुए कहा “हर्ष और मैं फिलहाल लिमिटेड काम कर रहे हैं। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने से पहले हम इस पर काफी विचार करते हैं। काम बहुत जरूरी है। खासकर इसलिए क्योंकि हमें इसकी जरूरत है। मेरा मानना है कि हमें कुछ साल उसे देना चाहिए।”

भारती चाहती हैं 16 या 18 साल की उम्र में काम करे गोला

भारती सिंह ने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए आगे यह कहा कि “जिस तरह से अमेरिका में बच्चे स्कूल जाते हैं और छोटी उम्र में काम करते हैं। मैं लाइफ के उसी तरीके की वकालत करती हूं। मेरा मानना है कि 16 या 18 साल की उम्र के बाद आपको अपने माता-पिता से आर्थिक मदद नहीं लेनी चाहिए।

भारती सिंह का बेटा पढ़ रहा है और मैकडॉनल्ड्स में काम कर रहा है। भारती की बेटी पढ़ती है और सैलून में काम करती है। मुझे खुशी होगी अगर मेरे बच्चे पार्ट टाइम काम करें, क्योंकि इन दिनों जिंदा रहना बहुत मुश्किल है। खासकर मुंबई जैसे शहर में।”

भारती सिंह ने आगे यह कहा कि बेटे गोला के जन्म के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। भारती कहती हैं कि “कई लोगों ने कहा कि बच्चा होने के बाद मेरी लाइफ खत्म हो जाएगी। मैं कहना चाहूंगी कि आप गलत हैं, मेरी खुशी दोगुनी हो गई है, मेरी हंसी दोगुनी हो गई है।”

बेटे के जन्म के 3 महीने बाद फैंस को दिखाया था चेहरा

आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिसंबर 2017 को शादी की थी। शादी के करीब 5 साल के बाद भारती और हर्ष को 3 अप्रैल 2022 को पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ। भारती सिंह ने अपने बेटे के जन्म के 3 महीने बाद फैंस को उसका चेहरा दिखाया था। अक्सर भारती सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे गोला की क्यूट तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिनपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं।

Related Articles

Back to top button