विशेष

सर्वगुण सम्पन्न होती हैं नवंबर महीने में जन्मी लड़कियां, जानें इनकी कुछ ख़ास और राज़ की बातें

किसी भी इंसान के राशि के साथ साथ उसके जन्म का महीना भी काफी मायने रखता है। जन्म के महीने से भी उस इंसान के व्यवहार, स्वभाव, पसंद, नापसंद आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। लिहाजा आज हम इस आर्टिकल में नवंबर महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों के बारे में बात करने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं, आखिर कैसे होता है नवंबर के महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों का स्वभाव…

दमदार पर्सनैलिटी

नवंबर महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों की पर्सनैलिटी काफी दमदार होती है। साथ ही ये लड़कियां तेज दिमाग की मालकिन होती हैं और अपने बुद्दि विवेक से किसी भी चीज को आसानी से समझने का माद्दा रखती हैं। ये अपने रिलेशनशिप और करियर में काफी अच्छा बैलेंस बनाकर चलती हैं, जिससे इन्हें परेशानी का सामना करना नहीं पड़ता है। इन लड़कियों को कभी हार पसंद नहीं होती, लिहाजा ये अपनी जीत के लिए जी जान लगा देती हैं। परिस्थिति चाहे कितनी  भी कठिन क्यों न हो, ये उसका डटकर सामना करती हैं। अपने मेहनत और लगन से ये बुलंदियों के शिखर तक पहुंचती हैं।

आकर्षक व्यक्तित्व

नवंबर के माह में जन्म लेने वाली लड़कियां दिखने में काफी खूबसूरत होती हैं। इनसे जो कोई भी मिलता है, ये तुरंत उन्हें अपना दीवाना बना लेती हैं। लिहाजा इनकी फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी होती है और हर कोई इनका दोस्त बनना चाहता है।

तेज दिमाग

नवंबर में जन्म लेने वाली लड़कियों का दिमाग काफी तेज होता है, साथ ही ये सामने वाले का दिमाग पढ़ने में भी माहिर होती हैं। ऐसे में ये आसानी से पता लगा लेती हैं कि सामने वाला क्या सोच रहा है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी तेज होता है, जिससे ये हर परिस्थिति को काफी आसनी से हैंडल कर लेती हैं। यही नहीं बल्कि इनके सामने जब कोई मुसीबत आ खड़ी होती है तो ये बहुत जल्द उसका हल निकाल लेती हैं।

हार न मानने वाली

मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी कभी इनका हौसला कम नहीं होता है। जीतने की प्रबल इच्छा रखने वाली ये लड़कियां कभी किसी के सामने हार नहीं मानती हैं। इनके मेहनती गुण के कारण सफलता जल्दी इनके हाथ लगती है।

सहनशील 

नवंबर माह में जन्मीं लड़कियां सहनशील और शांति प्रिय होती हैं। ऐसे में जब इन्हें कोई कुछ कह देता है तो ये उनसे सीधे लड़ाई करने की बजाए बातचीत कर समझौता करना पसंद करते हैं। ये लड़कियां बे-मतलब किसी से उलझना पसंद ही नहीं करती हैं।

रोमांटिक 

ये लड़कियां काफी रोमांटिक स्वभाव की होती हैं। लिहाजा इनके पार्टनर संग इनकी जोड़ी खूब जमती है और इनकी लव लाइफ शानदार होती है। इतना ही नहीं इन लड़कियों को बाहर घूमने जाना और दोस्तों के साथ पार्टी करना भी काफी अच्छा लगता है।

बदला लेने वाली

वैसे तो ये लड़कियां सभी के साथ मिल जुलकर रहना पसंद करती हैं, मगर जब इन्हें कोई धोखा देता है तो ये उससे बदला जरूर लेती हैं। इन लड़कियों को अगर कोई कुछ गलत कह देता है तो ये उसे भूलती नहीं हैं और जब तक उससे बदला नहीं ले लेती है, तब तक चैन नहीं मिलता है।

मददगार और दयालु

ये लड़कियां हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करने में हमेशा खुशी मिलती हैं। साथ ही ये दयालु भी होती हैं।

दिल से निभाती हैं रिश्ता 

बात अगर इनके लव लाइफ की करें तो ये जिस किसी के साथ भी रिश्ते में आती हैं, उनसे पूरे ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाती हैं। साथ ही ये अपने पार्टनर की हर छोटी छोटी बातों का ध्यान रखती हैं। इसके अलावा ये अपने पार्टनर से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं और अपने पार्टनर से भी ऐसी ही उम्मीद रखती हैं। वैसे तो ये लड़कियां सहनशील होती हैं, मगर बात जब इनके पार्टनर पर आती है तो ये किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं।

शानदार करियर 

नवंबर में जन्म लेनी वाली लड़कियों के करियर की बात करें तो ये लड़कियां आत्म प्रेरित होती हैं और ये जिस काम में अपना हाथ डालती हैं, उसमें सफलता पाकर ही मानती हैं। ये लड़कियां अपने करियर में ज्यादातर अभिनेत्री, कलाकार, लेखक, पुलिस और डिटेक्टिव बनती हैं।

Related Articles

Back to top button