बॉलीवुड

अलग जाति और धर्मों ने इन सितारों ने रचाई शादी, प्रियंका से लेकर दीपिका का नाम है शामिल

फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने दूसरे धर्म के या फिर दूसरी जाति के लोगों को अपना जीवनसाथी बनाया है। ये सितारे बाकी लोगों के लिए भी आदर्श बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने यह साबित किया है कि एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने के लिए प्यार और विश्वास जरूरी होता है। धर्म और जाति जैसी चीजें कोई मायने नहीं रखतीं। यहां हम आपको मिलवा रहे हैं ऐसे ही सितारों से।

शाहरुख खान और गौरी

फ़िल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की लव स्टोरी बहुत ही मशहूर रही है। पहली नजर में गौरी से शाहरुख को प्यार हो गया था। हालांकि, गौरी की फैमिली को इंप्रेस कर पाना शाहरुख के लिए इतना भी आसान नहीं रहा था। फिर भी शाहरुख ने अपनी कोशिश जारी रखी थी। आखिरकार शाहरुख खान के स्वभाव को देखते हुए और गौरी के प्रति उनके प्यार एवं अपने काम के प्रति उनकी लगन से गौरी का परिवार प्रभावित हो गया था। फिर गौरी का हाथ उन्होंने शाहरुख के हाथों में दे दिया।

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पंजाबी हैं, जबकि निक जोनास ईसाई हैं। यही नहीं, उम्र में भी प्रियंका चोपड़ा निक जोनास से काफी बड़ी हैं। फिर भी इन दोनों को न केवल एक-दूसरे से प्यार हुआ, बल्कि दोनों ने सगाई भी कर ली और बहुत जल्द शादी के बंधन में भी बंध गए।कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगा, लेकिन इनकी तस्वीरें जो समय-समय पर सामने आती हैं, इस बात की गवाह हैं कि दिनों-दिन इनका रिश्ता और मजबूत ही होता जा रहा है।

सैफ अली खान और करीना कपूर

इन दोनों ने जो काम किया है, उसने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। दोनों की शादी में न केवल धर्म अलग था, बल्कि इन दोनों की उम्र में भी लंबा फासला था। इसके अलावा सैफ अली खान तलाकशुदा भी थे। फिर भी शादी करने के बाद ये दोनों कितनी अच्छी तरह से जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं, यह देखने लायक है।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

इन दोनों की लव स्टोरी बिल्कुल सैफ और करीना की प्रेम कहानी की अपोजिट नजर आती है। इस रिश्ते में दीपिका शोएब से बड़ी हैं। वे तलाकशुदा भी थीं। इनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें भी खूब बन रही थीं, मगर दोनों ने कभी भी इसकी परवाह नहीं की। इन्होंने अपने प्यार से हर मुसीबत को मात दे दी। आज की तारीख में दीपिका एक हैप्पी पत्नी भी हैं और एक हैप्पी बहू भी। इंस्टाग्राम पर दिखने वालीं तस्वीरें इसकी गवाह हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

दिव्यांका टीवी जगत की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। वे उम्र में भी विवेक से बड़ी हैं। फिर भी दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और इनकी नजदीकी बढ़ने लगी। दिव्यांका त्रिपाठी ब्राह्मण समुदाय से नाता रहती हैं, जबकि विवेक दहिया एक जाट परिवार से नाता रखते हैं। इनकी शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। दोनों आज खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी

टीवी जगत की बड़ी ही मशहूर अभिनेत्री के रूप में अनीता हसनंदानी की पहचान है। यहां तक कि कई अभिनेताओं से भी उनका नाम जुड़ चुका है, लेकिन उन्होंने अपना जीवनसाथी फिल्म इंडस्ट्री से नाता नहीं रखने वाले साउथ इंडियन रोहित रेड्डी को चुना। सिंधी परिवार से नाता रखने वालीं अनीता हसनंदानी से शादी करने के बाद रोहित उनकी बहुत केयर करते हैं और सोशल मीडिया में भी यदि कोई अनीता को लेकर कुछ कहता है तो वे उसे करारा जवाब देते हैं।

पढ़ें कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण नहीं देखना चाहते एक दूसरे का चेहरा, जानिए क्या है झगड़े की वजह

Related Articles

Back to top button