धार्मिक

Rashifal 4 November: गणेशजी की कृपा से आज इन 7 राशियों के बने हुए हैं अपार धन लाभ के याेग, पढ़ें

हम आपको बुधवार 4 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 November 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे, प्रमोशन के याेग बन रहे हैं। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। गुस्से से बचना होगा। छोटी-छाेटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्सा करना उचित नहीं है। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सन्मान बढे़गा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है। आपके द्वारा कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बाहर खाने-पीने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। किसी से भी बहस नहीं करनी चाहिए। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में प्रति होगी। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए समय उत्तम है। आपके दुख-दर्द दूर हो जाएंगे और खुशियों की बारिश होगी। आर्थिक उन्नति के साथ मानसिक एवं भौतिक उत्थान होगा। आज यात्रा से पहले अपने सामान को भली-भांति जांच लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। खर्च करके समय सावधानी बरतें। धन लाभ के याेग बने हुए हैं लेकिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबी यात्रा में लाभ मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा और भाग्य भी आपका साथ देगा। घर, कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर उपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात हाेगी। क्रोध से बचना है आज गुस्सा उचित नहीं है। आपको स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, अत: स्वयं के लिए भी समय निकालें तो उचित होगा। संतानों के लिए चिंता उपस्थित होगी। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए समय अच्छा है। दिनभर उतार चढ़ाव चलते रहेंगे। आपका मूड बदलता रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी की संभावनाएं हो सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा परिणाम हासिल करेंगे। जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। सेहत का ध्यान रखें। बाहर के खान-पान से बचें। दिन सामान्य रहेगा। जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। समय आपके अनुरूप है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। क्रोध और वाणी को वश में रखें, अच्छा लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी बड़े कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पुराना धन वापस मिलेगा। रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का और खान-पान का प्रसंग उपस्थित होगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी लेकिन आपके बच्चे घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल कायम कर सकते हैं। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। भाई बहनों से स्नेह प्राप्त होगा और दिन अच्छा बीतेगा। दोस्तों के साथ आप अपनी बातें शेयर करेंगे और समाधान पाएंगे। लाभ के मौका टलेंगे। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। धीरज और संयम से किए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। जिद से आप अपने व्यवहारिक संबंध न बिगाड़ें। आपको अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा तभी आपकी तरक्की संभव है। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएँगे। राजनीति तथा प्रशासन  से सम्बद्ध जातकों  को सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके सामने कोई अप्रत्याशित खर्च आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ हुई भेट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। गरीबों में कम्बल का दान करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों का आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आज आपके कई कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको प्यार में सफलता मिलेगी और जीवन में खुशियां आएगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने जीवन में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। पूरे उत्साह और जोश के साथ नई योजना की शुरुआत करेंगे। परिश्रम में आपको सफलता मिलेगी और पिता का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन के आगमन  की संभावना रहेगी। पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। छात्रों को परिश्रम करना होगा।

आपने Rashifal 4 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : महादेव के दिए इस वरदान के कारण पांच पतियों की पत्नी बनी थीं द्रौपदी, नहीं जानते होंगे ये कहानी

Related Articles

Back to top button