विशेष

आचार्य बालकृष्ण के साथ हंसते मुस्कुराते देखी गई जया किशोरी, जानिये क्या है दोनों का रिश्ता

आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में जहां लोगों के पास अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए समय नहीं है। ऐसे में बाबा रामदेव ने लोगों को योग का महत्व समझा कर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया है। बाबा रामदेव ने योग के जरिए अपनी पहचान भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में बनाई है। इसके साथ ही पतंजलि जैसी कंपनी भी बनाई है। पतंजलि के प्रोडक्ट आज दुनिया भर में मशहूर है।

पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण भी हमेशा बाबा रामदेव के साथ ही दिखाई देते हैं। वह भी अब लोगों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। वह एक योग गुरु होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। यहां तक कि उनका नाम फोर्ब्स ने सबसे अमीर 50 बिजनेसमैन की लिस्ट में भी शामिल किया था। सोशल मीडिया पर आचार्य बालकृष्ण और जया किशोरी की कुछ तस्वीरें बहुत वायरल हो रही है। यह तस्वीरें तब की है जब जया किशोरी बाबा रामदेव से मिलने हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ गई थी। वहां पर जया किशोरी आचार्य बालकृष्ण से भी मिली। दोनों को एक साथ हंसते बात करते देखा गया। 

बालकृष्ण से हुई थी अच्छी बातचीत

जया किशोरी जब पतंजलि योगपीठ पहुंची थी तब उनका वहां बहुत आदर सत्कार किया गया। जया किशोरी वहां पर अपने पिता के साथ गई थी। दोनों रात में योगपीठ में ही ठहरे। उस दौरान जया किशोरी को आचार्य बालकृष्ण से अच्छी बातचीत करते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने आचार्य बालकृष्ण के साथ काफी समय बातचीत की। जिस दौरान वह आचार्य बालकृष्ण के साथ किसी बात पर हंसती हुई भी दिखाई दी।

जया किशोरी ने अपने पतंजलि योगपीठ दौरे की सभी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की थी। जिनमें से आचार्य बालकृष्ण के साथ उनकी तस्वीरों को बहुत पसंद किया गया। अब

 एक बार फिर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। 

छोटी सी उम्र में जया किशोरी ने बनाया यह मुकाम

जया किशोरी देशभर में अपने भजन और प्रवचन के लिए फेमस है। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने भजन गाना शुरू कर दिया था। उसके बाद उनकी रूचि आध्यात्मिक किताबों की ओर हुई। जया किशोरी कहती है कि अगर आप अच्छा बोलना चाहते हैं तो उसके लिए पहले आपको अध्यात्म का पूरा ज्ञान होना चाहिए। इसके बाद जया किशोरी ने प्रवचन देना शुरू किया।

जया किशोरी अपने भक्तों के सवालों के जवाब भी देती हैं। जया किशोरी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। कई बार वह सोशल मीडिया पर भी अपने भक्तों को उनकी समस्याओं के समाधान बताते हुए दिखाई देती हैं।

बता दे कि उनका नाम जया शर्मा है। वही घर में उन्हें राधा कह कर पुकारा जाता है। लेकिन जब से उन्होंने भक्ति गीत गाना और प्रवचन देने शुरू किए। उसके बाद उनके भक्तों ने उनका नाम जया किशोरी रख दिया। आज वह पूरे देश में जया किशोरी के नाम से जानी जाती हैं।

Related Articles

Back to top button