धार्मिक

धनतेरस पर गुपचुप करेंगे ये टोटके तो घर में हमेशा के लिए रहेगा माँ लक्ष्मी का वास

नवंबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। इस महीने हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली भी आने वाला है और  उससे दो दिन पहले धनतेरस भी मनाया जाएगा। लिहाजा इन दिनों पूरे देश में त्यौहारों की धूम मची हुई है और तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं। खैर, आज हम इस आर्टिकल में धनतेरस के दिन किए जाने वाले कुछ टोटकों के बारे में बात करने वाले हैं। जिससे आपको धन लाभ होगा और मनचाहा परिणाम मिलेगा। आइए जानते हैं, आखिर क्या हैं वे टोटके…

गौरतलब हो कि धनतेरस के दिन मां धनवंतरि की विशेष पूजा की जाती है। बता दें कि देवी धनवंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुई थीं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन मां धनवंतरि की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा धनतेरस के दिन कुछ खास टोटके अपनाने से भी धन की प्राप्ति होती है।

धनतेरस की सुबह करें ये काम

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक धनतेरस के दिन सूर्योदय से पहले उठें और अपने दोनों हाथों को जोड़कर एक दूसरे की लकीरों को मिलाकर चंद्रमा की आकृति बनाने की कोशिश करें। इसके बाद अपने हथेलियों को ध्यान से देखें और हाथों को चूमते हुए अपने चेहरे पर तीन बार फेर लें। मान्यता है कि ऐसा करने से शरीर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। धनतेरस के दिन ये कार्य जरूर करें।

घर में जलाएं इतने दिए

धनतेरस के दिन 13 दीपक घर के अंदर जलाएं और 13 घर के बाहर जलाएं। इससे होने वाले प्रकाश से घर का दुख दारिद्रय दूर होता है। मान्यता तो ये भी है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर को घर में आने का निमंत्रण देते हैं। साथ ही घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा भी दूर होती है और सकारात्मकता आती है।

धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें ये काम 

धनतेरस के दिन लोग सोने गहने, कपड़े, सामान, गिफ्ट्स आदि जरूर खरीदते हैं। मगर ध्यान रहे कि इस दिन सिर्फ अपने घर के सदस्यों के लिए ही सामान खरीदें। भूलकर भी किसी बाहरी दोस्त या रिश्तेदार के लिए कोई सामान या उपहार न खरीदें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी घर से रूष्ठ होकर दूसरे के पास चली जाती हैं।

अगर धन न टिके तो करें ये टोटका…

अगर आपके पास धन नहीं टिकता है या आपको हमेशा धन की तंगी रहती है, तो धनतेरस से लेकर दीपावली की पूजा तक आप धन की देवी मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान लौंग जरूर चढ़ाएं। ध्यान रहे कि पूजा के दौरान सिर्फ दो लौंग चढ़ाएं।साथ ही ये भी ध्यान रखें कि लौंग हमेशा साबूत होनी चाहिए ना कि टूटी हुई। अगर टूटी हुई लौंग चढ़ाएंगे तो धन लाभ नहीं मिलेगा।

धनतेरस के दिन घर या मंदिर में लगाएं ये पौधा

अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते  हैं तो धनतेरस के दिन किसी मंंदिर में केले का पेड़ जरूर लगाएं। इसके अलावा आप कोई सुंगधित पौधा भी लगा सकते हैं। माना जाता है कि ये पेड़ जैसे जैसे बडे़ होते जाते हैं, जीवन में सफलता भी मिलती जाती है। यही नहीं बल्कि नौकरी पेशा वाले लोगों की पदोन्नति और वेतनवृद्धि के भी योग बनते हैं।

सुख समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन खरीदें ये सामान

 

धनतेरस के दिन नए बर्तन, नए झाड़ू जरूर खरीदने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है।

Related Articles

Back to top button