बॉलीवुड

हवाई जहाज में श्रीदेवी ने तोड़ा था करवाचौथ का व्रत, पायलट के सामने रख दी थी ऐसी डिमांड

करवा चौथ (Karwa chauth) हर सुहागन महिला के लिए खास त्योहार होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वे दिनभर भूखी प्यासी रहती हैं और फिर रात में चांद देखने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं। आज (4 नवंबर) पूरे देश में करोड़ों महिलाएं करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। आम महिला से लेकर बड़ी बड़ी अभिनेत्रियां भी इस व्रत को धूमधाम से मनाती हैं।

ऐसी ही एक अभिनेत्री थी श्रीदेवी (Sridevi), जिनके लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास हुआ करता था। वे हर साल इसे बड़े शौक से मनाती थी। एक बार तो उनका करवा चौथ का व्रत प्लेन के अंदर पड़ गया था। ऐसे में अपने व्रत को खोलने के लिए उन्होंने पायलट के सामने एक ऐसी डिमांड रख दी थी कि वह भी हैरान रह गया था।

‘कर्मा’ फिल्म के निर्देशक सुभाष घई श्रीदेवी को अच्छे से जानते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि असल जिंदगी में श्रीदेवी एक साधारण घरेलू महिला थी। वे एक अच्छी मां और बढ़िया होस्ट थी। उनके घर जब भी कोई मेहमान आता था तो वे उनका अच्छे से ख्याल रखती थी। सुभाष घई ने श्रीदेवी और करवा चौथ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया था।

वे बताते हैं कि ‘एक बार श्रीदेवी और बोनी कपूर ‘इंग्लिश विंग्लिश’ की शूटिंग के चलते न्यूयॉर्क में थे। उस समय श्रीदेवी ने शूटिंग के बीच करवा चौथ का व्रत भी रखा था। इसके बाद उन्होंने ये व्रत पूरे रीति-रिवाज के साथ खोला था।

एक बार तो श्रीदेवी को अपना करवा चौथ का व्रत हवाई जहाज में तोड़ना पड़ा था। तब श्रीदेवी और बोनी मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रहे थे। यह रात की फ्लाइट थी। श्रीदेवी को एक ग्लास पानी के साथ व्रत तोड़ना था। हालांकि इसके पहले वह चांद के दीदार करना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने प्लेन के पायलट से विनती की थी कि कुछ पल के लिए वह हवाई जहाज को ऐसी दिशा में मोड़ें, जहां से चांद आसानी से दिख जाए।

वर्तमान में श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं। उनका 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में निधन हो गया था। हालांकि उनकी यादें, फिल्में और जिंदगी के किस्से आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। वैसे आप लोगों का यदि करवा चौथ से जुड़ा कोई दिलचस्प किस्सा हो तो उसे हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। क्या कभी आपको भी विषम परिस्थितियों में करवा चौथ का व्रत तोड़ना पड़ा है?

Related Articles

Back to top button