मनोरंजन

इस गंभीर बीमारी के चपेट में हैं सलमान खान, सालों बाद उठाया राज से पर्दा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों टीवी के बहुचर्चित और विवादित शो बिग बॉस 14 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। शो में सलमान को बहुत पसंद किया जाता है। वह एक ओर जहां सभी कंटेस्टेंट्स को रूल्स रेगुलेशन समझाते हैं। वहीं दूसरी और उनकी गलतियों पर उन्हें डांट लगाते हुए भी दिखाई देते हैं। सलमान ने सालों तक बॉलीवुड पर राज किया है। यहां तक कि उनकी बढ़ती उम्र भी उनके रास्ते में नहीं आई। आज भी फिल्म को हिट कराने के लिए केवल सलमान खान का नाम काफी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को एक बहुत गंभीर बीमारी है। हालांकि इसके बारे में उन्होंने कभी खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे फिट और फाइन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान सालों से गंभीर बीमारी से ग्रसित है। बताया जाता है कि सलमान को ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया नाम की बीमारी हैं। जिसे आम भाषा में सुसाइड डिजीज कहा जाता है। हालांकि सलमान ने कभी भी अपनी इस बीमारी के बारे में बात नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को पिछले कई सालों से यह बीमारी है।

सलमान खान के पिता सलीम खान बॉलीवुड के एक जाने-माने राइटर है। उन्होंने शोले और जंजीर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखी है। अपने पिता की तर्ज पर ही सलमान खान भी राइटर ही बनना चाहते थे। लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें बॉलीवुड का एक मशहूर एक्टर बना दिया। हालांकि सलमान ने अपने राइटिंग के शौक को कभी नहीं छोड़ा। सलमान ने बागी, हीरो और दबंग 3 जैसी कई फिल्मों की कहानी में अपनी राइटिंग का योगदान दिया। इसके अलावा सलमान खान को पेंटिंग करने का बहुत शौक है। उन्होंने कई बार अपनी पेंटिंग्स को एग्जीबिशन में सेल भी किया है। अपने इन सभी शौक के साथ साथ सलमान ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया। आज वह एक सफल एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। 

सलमान खान आखरी बार फिल्म दबंग 3 में नजर आए थे। यह फिल्म उनकी सुपरहिट फिल्म दबंग का सीक्वल थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाई की। बता दे कि सलमान खान हर साल अपनी फिल्म ईद के दिन रिलीज करते हैं। लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। उनकी आने वाली फिल्म राधे हैं। सलमान ने इस फिल्म में एक्शन सीक्वेंस में एक्सपेरिमेंट किए हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। सलमान की यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होनी है। हालांकि इस दिन जॉन अब्राहिम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 भी रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों कि यह भिड़ंत देखने लायक होगी। बता दे कि सलमान और जॉन के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते।

Related Articles

Back to top button