धार्मिक

इन 6 राशियों की दुख की घड़ियां हुई ख़त्म, विष्णु कृपा से नौकरी-व्यापार में मिलेंगे अच्छे अवसर

मनुष्य का जीवन ग्रह-नक्षत्रों की बदलती लगातार चाल की वजह से प्रभावित होता रहता है। यदि किसी मनुष्य की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में अच्छे नतीजे हासिल होते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। इस संसार में सभी लोगों की राशि अलग है और सभी पर ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है। किसी के जीवन में खुशियां आती हैं तो किसी को दुखों का सामना करना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ रहेगी। इन राशि वालों को भगवान विष्णु जी की कृपा से कठिन समय से छुटकारा मिलेगा और कई क्षेत्रों में सफलता के मौके हाथ लग सकते हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? आज इनकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों को विष्णु कृपा से मिलेंगे अच्छे मौके

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप एक अलग ही जोश और उत्साह में दिखाई देंगे। आप अपने सभी काम धैर्य और संयम के साथ पूरा करने वाले हैं। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। किसी शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का जीवन खास रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। बच्चों की तरफ से परेशानियां दूर होंगी।

वृषभ राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहने वाला है। आने वाले समय में आमदनी के कई अच्छे स्रोत मिल सकते हैं। विष्णु कृपा से कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। भाग्य प्रबल रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौते मिलेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इस राशि के लोग अपने निजी जीवन का पूरा आनंद लेने वाले हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का आने वाला समय बेहद उत्तम रहने वाला है। कामकाज में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपने काम के मुरीद रहेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन से तनाव दूर होगा। प्रेम जीवन में नजदीकी आएगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आसपास के लोगों की भलाई करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप अपने लक्ष्य हासिल करेंगे। विष्णु कृपा से इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खर्चों में कमी आएगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की सराहना करेंगे। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि वाले लोगों के हाथ में कोई बड़ा काम आ सकता है, जिसका आपको भविष्य में भारी मुनाफा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आमदनी अधिक रहेगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आप अपनी काबिलियत और योग्यता से हर कार्य में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आने वाले दिन बहुत ही बढ़िया रहेंगे। विशेष रूप से प्रेमियों के लिए आने वाला समय बेहद खास रहने वाला है। आप दोनों के बीच चल रही दूरियां नज़दीकियों में बदल सकती है। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है। विष्णु जी की कृपा से लाभदायक काम प्राप्त होंगे। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। कार्यालय में आपका दबदबा बना रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप जिस काम को कर रहे हैं, उसमें आपको आगे चलकर बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों का आने वाला समय मिलाजुला रहेगा। आपका मन थोड़ा चंचल रहेगा। कामकाज पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। मनोरंजन के कार्यों में अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। बार-बार किसी काम में असफलता मिलने की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। यदि आप समझदारी पूर्वक धैर्य से कार्य करेंगे तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर दिक्कत उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, जिससे आप लोगों के बीच दूरियां आ सकती हैं। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान करेंगीं।

सिंह राशि वाले लोगों के हालात मिले-जुले रहेंगे। आपको अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप कोई भी नया समझौता करने से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य करें। यदि आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो जरूर पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग संतुष्ट और खुश दिखाई देंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण काम में आपका अनुभव बेहद कारगर साबित हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में पूरे प्यार और समर्पण के साथ अपने जीवनसाथी को अपनाकर जीवन की समस्याओं पर एक-दूसरे से शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर खटास उत्पन्न हो सकती है। प्रेमियों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। बेरोजगार लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के मन में अनेक प्रकार की गंभीर बातें आ सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान नजर आएंगे। किसी खास दोस्त से मिलकर आप बेहद खुशी महसूस करेंगे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक प्रयास करना पड़ सकता है परंतु आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। वाहन इस्तेमाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही मत कीजिए। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा परंतु आप इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आमदनी और खर्चे बराबर-बराबर रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपका ध्यान मनोरंजन के कार्यों में अधिक रहेगा। माता-पिता को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आपको आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button