मनोरंजन

Birthday Special: कभी बस में बिना टिकट सफर करते थे विराट, आज घर में खड़ी है करोड़ों की गाड़ियां

विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के पॉपुलर क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं। वर्तमान में वे टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान भी हैं। उनका जन्म 4 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। आज वे अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं।

विराट का ये बर्थडे थोड़ा खास भी है। दरअसल चार साल में पहली बार उनकी टीम आईपीएल के प्लेऑफ तक गई है। विराट कोहली सिर्फ खेल को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वे एक आलीशान लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। फोर्ब्स के अनुसार वे भारत के सबसे ज्यादा कमाने वाले क्रिकेटर भी हैं।

हालांकि उन्हें ये सब विरासत में नहीं मिला है। आज वे जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुँचने के लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है। विराट की परवरिश दिल्ली में हुई है। वे एक सामान्य मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं। आज उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं लेकिन एक जमाना ऐसा भी था जब वे सफर करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते थे।

इतना ही नहीं उनके पास बस के किराए तक के पैसे नहीं होते थे। इसलिए कभी कभी वे बिना टिकट भी सफर कर लेते थे। हालांकि एक बार उन्हें ऐसा करना बड़ा महंगा भी पड़ गया था। दरअसल टीम इंडिया में सिलेक्ट होने से पहले वह दिल्ली में घरेलू क्रिकेट खेला करते थे। उन्हें प्रैक्टिस पर जाने के लिए डीटीसी बस में सफर करना पड़ता था।

एक बार विराट ने पैसे बचाने के लिए बस की टिकट नहीं खरीदी थी। जब वे पकड़े गए तो उन्होंने खुद को डीटीसी बस का स्टाफ बता दिया था। इसके बाद उनकी पोल खुली तो वे वहां से जान बचाकर भागे थे।

धीरे धीरे घरेलू क्रिकेट से वे टीम इंडिया में सिलेक्ट हो गए। यहां वे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने लगे। दिल्ली की गली से दुनिया के अलग अलग देशों में क्रिकेट खेलने तक का उनका यह सफर बहुत ही दिलचस्प रहा।

साल 2017 में उन्होंने अनुष्का शर्मा से शादी भी रचा ली। अब जल्द ही वे पिता भी बनने वाले हैं। अनुष्का पेट से है।

आईपीएल 2020 के चलते इन दिनों वे दुबई में हैं। 6 नवम्बर को वे सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबला करेंगे। आईपीएल (IPL) में उन्हें 17 करोड़ रुपए सैलरी मिलती है जो बाकी सभी खिलाड़ियों से ज्यादा है। फोर्ब्स की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक विराट 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर (196.36 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंडियन क्रिकेटर हैं।

Related Articles

Back to top button