विशेष

PHOTO: ये हैं भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, जन्नत से कम नहीं हैं इनकी खूबसूरती

भारत में कई सारे पर्यटन स्थल हैं, जो कि बेहद ही सुंदर हैं। आज हम आपको भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों की सुंदरता देखकर आपका मन खुश हो जाएगा और सारा तनाव खत्म हो जाएगा। तो आइए नजर डालते हैं, इन खूबसूरत जगहों पर……

लोकटक झील

लोकटक झील मणिपुर में मौजूद है। ये झील बेहद ही सुंदर है और इस झील के आसपास की सुंदरता देखते ही बनती है। लोकटक झील पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ये झील 40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली हुई है। मणिपुर में स्थित लोकटक झील अपने तैरते हुए द्वीपों या फूमदी के लिए जानी जाती है। वनस्पतियों, मिट्टी और जैविक तत्वों से बनी फूमदी झील पर तैरते हुए किसी जमीन की तरह लगते हैं।

हर साल लाखों की संख्या में लोग इस झील को देखने के लिए आते हैं। इसलिए आप भी एक बार मणिपुर जरूर जाएं और इस झील को देखें। इस झील के पास और भी कई सारे पर्यटन स्थल मौजूद है।

युमथांग घाटी

युमथांग घाटी अपनी सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। युमथांग घाटी को फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल इस घाटी में काफी सारे फूल हैं। यहां पर आपको अनेखों रंगों के फूल देखने को मिलेंगे। ये घाटी चारों ओर से पर्वतों से घिरी हुई है।

यहां पर स्कीइंग की सुविधा भी मौजूद है, इसलिए आप यहां जाकर स्कीइंग भी कर सकते हैं। हालांकि युमथांग घाटी दिसम्बर से मार्च के बीच बंद रहती है। इसलिए इस दौरान यहां ना जाएं। ये घाटी सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 148 किलोमीटर की दूरी पर है।

मुन्नार

केरल में स्थित मुन्नार अपने टी गार्डन के लिए जाना जाता है। ये अपनी हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए आप अपनी सूची में मुन्नार का नाम भी शामिल कर सकते हैं। मुन्नार हिल स्टेशन में औपनिवेशिक बंगले, छोटी नदियां, झरनें भी मौजूद हैं। इस जगह को पूरा घूमने में आपको आसानी से तीन दिनों का वक्त लग जाएगा।

मुन्नार को ‘दार्जिलिंग ऑफ केरल’ भी कहा जाता है। जहां पर आपको कई तरह की चाय पीने को मिलेगी। साथ में ही यहां पर खरीदारी के लिए भी काफी कुछ मौजूद है। जो भी लोग मुन्नार आते हैं, यहां से चाय पत्ती जरूर खरीदते हैं। मुन्नार घूमने का सबसे सही समय फरवरी से मई और सितंबर से दिसंबर के बीच का है। मानसून के समय आप यहां ना जाएं।

नोहकलिकाई फॉल्स

नोहकलिकाई फॉल्स मेघालय में स्थित है। नोहकलिकाई फॉल्स बेहद ही खूबसूरत झरना है, जो कि 1100 फुट ऊंचा है। कहा जाता है कि एक स्थानीय खासी लड़की ने यहां से छलांग लगा दी थी। जिसका नाम लिकाई था। उसी के नाम पर इस झरने का नाम नोहका-लिकाई पड़ा है।

 

हर साल लाखों की संख्या में लोग इस झरने को देखने के लिए आते हैं। झरने के अलावा और भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थल यहां मौजूद हैं। इसलिए जब भी आप मेघालय जाएं तो इस झरने को जरूर देखें।

धर्मशाला

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। धर्मशाला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो कि कई चीजों के लिए जाना जाता है। यहां पर दलाई लामा का मंदिर भी है। जो भी लोग इस जगह आते हैं वो दलाई लामा मंदिर जरूर जाते हैं। इसके अलावा धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम भी काफी फेमस है। इस स्टेडियम में जाने के लिए 20 रुपए की टिकट देनी पड़ती है। यहां से काफी सुंदर बर्फ की पहाड़ियां दिखाई देते हैं।

धर्मशाला का टी गार्डन व यहां पर स्थित झील भी काफी सुंदर है। इसलिए आप कोरोना काल के बाद धर्मशाला जरूर जाएं। धर्मशाला जाने के लिए आपको दिल्ली से बस आसानी से मिल जाएगी। वहीं यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कांगड़ा में है। कांगड़ा से दो घंटे के अंदर धर्मशाला पहुंचा जा सकता है।

तो ये थे भारत की कुछ प्रसिद्ध जगहों के नाम। जहां पर आपको कमाल की खूबसूरती देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button