जमाई राजा के एक्टर विशाल करवाल ने गर्लफ्रेंड से की शादी, किसी फिल्मी कहानी की तरह है लव स्टोरी

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में वेडिंग सीजन चल रहा है। एक के बाद एक सेलिब्रिटीज अपनी शादी से फैंस को चौका रहे हैं। इसी कड़ी में अब जाने-माने टीवी एक्टर विशाल करवाल का नाम भी जुड़ गया है। विशाल को सीरियल जमाई राजा में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। हाल ही में विशाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें सामने आते ही उनके फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बता दे कि विशाल करवाल ने 28 अक्टूबर को अपनी गर्लफ्रेंड से हिना से शादी कर ली है। विशाल और हिना की शादी हिमाचल के पालमपुर में हुई है। विशाल और हिना का घर पालमपुर में ही हैं। दोनों की पहली मुलाकात पालमपुर में ही हुई थी। अब विशाल ने अचानक अपनी शादी की खबर से सबको सरप्राइज कर दिया है।
2 दिन तक चले शादी के फंक्शन
View this post on Instagram
विशाल ने अपनी शादी की जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वह सफेद और गुलाबी रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वही हीना गोल्डन कलर के डिजाइनर लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही है। दोनों का वेडिंग लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बता दे कि विशाल और हिना की शादी के फंक्शन दो दिन तक पालमपुर में हुए हैं। 26 अक्टूबर को दोनों की शादी का शगुन हुआ। इसके साथ ही दूसरे फंक्शंस किए गए।
जिसके बाद 27 अक्टूबर को दोनों की मेहंदी का फंक्शन हुआ। वहीं 28 अक्टूबर को सुबह सुबह उनकी हल्दी हुई जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। विशाल ने इतने दिनों तक अपनी शादी को छुपा कर रखा था। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी की खबर दी है। उनके पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई।
फिल्मी कहानी जैसी है लव स्टोरी
विशाल और हिना की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह है। बता दे कि विशाल ने एक इंटरव्यू के दौरान हिना और उनकी लव स्टोरी के बारे में बात की थी। विशाल ने बताया था कि, वह और हिना साल 2001 में रिलेशनशिप में थे। लेकिन उस वक्त विशाल को पालमपुर से अपने करियर के लिए मुंबई शिफ्ट होना पड़ा। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन उनकी किस्मत में दोबारा मिलना लिखा था। ब्रेकअप के 18 साल बाद दोनों फिर एक दूसरे के सामने आए। दोनों की मुलाकात हिना के जन्मदिन पर हुई। दोनों की पुरानी दोस्ती फिर से गहरी होने लगी। जिसके बाद दोनों एक फिर से रिलेशनशिप में आ गए। वहीं थोड़े वक्त के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद 28 अक्टूबर को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। विशाल यह भी कहते हैं कि उनकी किस्मत में हिना से मिलना लिखा था। तभी इतने सालों के बाद भी दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग खत्म नहीं हुई।