धार्मिक

मां संतोषी के आशीर्वाद से इन 5 राशि वालों को धनलाभ के हैं संकेत, निराश जीवन में आएंगी खुशियां

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल हर मनुष्य के जीवन को तरह-तरह से प्रभावित करती है। यदि मनुष्य की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन के हर क्षेत्र में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ रहेगी। इन राशि वालों को मां संतोषी का आशीर्वाद मिलेगा और धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। इनके जीवन में चारों तरफ से खुशियां आने वाली हैं।

आइए जानते हैं मां संतोषी के आशीर्वाद से किन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि वाले लोगों के आने वाले दिन खुशियों से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार वालों के प्रति सहानुभूति और प्रेम की भावना बढ़ेगी। इस राशि के लोगों को अपनी पुरानी योजनाओं का भारी मुनाफा मिल सकता है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती के लिए यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। आपके मन में खुशी की प्रबल भावना रहने वाली है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता सफलता हासिल करेंगे। आपके भाग्य के सितारे प्रबल रहेंगे। इनकम के स्रोत बढ़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। विरोधी पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन से तनाव दूर हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का आने वाला समय हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। आपकी इनका में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मां संतोषी के आशीर्वाद से नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आपको अपने कार्यों का मनचाहा फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नया वाहन, मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का भाग्य मजबूत रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से आप अपने हर काम में सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में ज्यादा मन लगाएंगे। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित रहेंगे। आप किसी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि वाले लोगों का आने वाला समय उत्तम रहेगा। कामकाज की योजनाओं में लगातार सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको उचित परिणाम हासिल होगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपकी इनकम बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार वालों के साथ आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे हासिल होंगे। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राज्यों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोग अपने महत्वपूर्ण कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा चोट या दुर्घटना होने के संकेत नजर आ रहे हैं। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा, जिससे जीवनसाथी आपसे कुछ उखड़ा हुआ रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के संबंधों पर ग्रह-नक्षत्रों का नकारात्मक असर रहने वाला है। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिससे आपका मन हताश रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। विरोधियों की वजह से कामकाज में समस्या उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन में आप सुधार करने की कोशिश करेंगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से आपके कुछ अधूरे काम पूरे होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सिंह राशि वाले लोग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। आमदनी के अनुसार आपको घरेलू बजट बना कर चलना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ेगा। संपत्ति के मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

तुला राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को घाटा होने की संभावना नजर आ रही है। घर-परिवार की खुशियों में कमी देखने को मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। किसी से भी बातचीत करते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को मानसिक चिंताओं से गुजरना पड़ेगा। धन के मामले में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे। विरोधी प्रबल रहेंगे। इस राशि के लोग कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले सोच-विचार अवश्य करें। आमदनी बढ़ेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ेगा। आप अपने प्रिय के साथ जीवन के नए विषयों पर चर्चा कर सकते हैं और रिश्ते में आगे बढ़ना पसंद करेंगे। प्रॉपर्टी के कामों में मिलाजुला फल मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में आपको काफी हद तक अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। आप अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनी बुद्धिमानी से काम लेना होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। सुख-सुविधाओं पर आप अधिक ध्यान देने वाले हैं, जिसकी वजह से खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button