धार्मिक

दिवाली बाद सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, किन राशियों को इस परिवर्तन का होगा फायदा, जानिए इसका प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। कभी भी कोई ग्रह अशुभ नहीं होता है बल्कि इससे मिलने वाले प्रभाव शुभ-अशुभ माने जाते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर को अपनी राशि बदलने वाले हैं। सूर्य अपनी नीच राशि तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आखिर सूर्य का यह परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा और किन राशि वालों पर इसका नकारात्मक असर रहने वाला है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

आइए जानते हैं सूर्य के परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ

मिथुन राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक स्तर में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। मित्रों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। घर-परिवार की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने निजी जीवन का भरपूर आनंद लेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को सूर्य के गोचर की वजह से कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। कामकाज में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर उत्तम साबित होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जरूरतमंद लोगों की भलाई करने की इच्छा जागृत हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता मिलेगी। आपको अपनी योजनाओं का उचित परिणाम हासिल होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन काफी कठिन रहने वाला है। आपको इस समय के दौरान बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप इस अवधि में किसी को भी पैसा उधार ना दें और ना ही किसी से पैसा उधार लीजिए। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। अपनी आमदनी के अनुसार आपको खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।

वृषभ राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने व्यवसाय में घाटा होने की संभावना बन रही है। आपको बिजनेस पार्टनर्स की गतिविधि पर नजर रखने की आवश्यकता है। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। यदि यात्रा जरूरी है तो आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बाहर के खान-पान से बचना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर अशुभ साबित होने वाला है। आप इस अवधि के दौरान कोई भी नया काम बिना सोचे समझे ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। किसी भी मामले को आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। इस अवधि के दौरान आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। गुप्त शत्रुओं से दूरी बनाए रखने में ही भलाई है।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। आपका मन इधर-उधर की बातों में भटक सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। इस अवधि के दौरान आप धन का लेनदेन करते समय समझदारी से काम लीजिए। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को घाटा हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से इस अवधि के दौरान काफी सतर्क रहना होगा। धन से जुड़े हुए मामले अटक सकते हैं। आप किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात करके काफी खुशी महसूस करेंगे। घर में अचानक परिजनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप अपने पारिवारिक मामलों को बुद्धिमानी से हल करें। इस अवधि के दौरान आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को सूर्य के गोचर की वजह से फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपके शत्रुओ में बढ़ोतरी हो सकती है। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी काफी संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम संबंध उजागर होने का भय बना हुआ है।

धनु राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से आमदनी में कमी देखने को मिलेगी। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके कारण आपका आर्थिक पक्ष कमजोर पड़ेगा। धन हानि होने की संभावना बन रही है। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी भी प्रकार का बदलाव करते समय सोच-विचार अवश्य करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ नहीं रहेगा। इस अवधि के दौरान आपको कोर्ट कचहरी के मामलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कानूनी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप किसी नए काम को सफल बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। इस अवधि के दौरान कोई भी काम करते समय आप जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर कष्टकारी साबित होगा। किसी यात्रा के दौरान आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना है। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा विश्वासघात मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में कोई भी निवेश करते समय अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

Related Articles

Back to top button