बॉलीवुड

टीवी की इन संस्कारी बहुओं ने करवा चौथ पर लूटी महफिल, पति के लिए रखा निर्जला व्रत

नवंबर के शुरू होते ही फेस्टिव सीजन की भी शुरूआत हो चुकी है। इसी कड़ी में बुधवार को करवा चौथ का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर खास तक हर कोई करवा चौथ का त्यौहार सेलिब्रेट करता हुआ नजर आया। ऐसे में टीवी जगत की अभिनेत्रियां भी कहां पीछे रहने वाली थी। लिहाजा ये बहुएं करवा चौथ पर काफी खास अंदाज में तैयार हुईं, जिससे हर किसी की नजर इन पर आकर टिक गई। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में टीवी के बहुओं के करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं…

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी ने चार साल पहले विवेक दहिया से शादी रचाई थी। दोनों के बीच अक्सर जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिलती है, मगर विवेक कभी नहीं चाहते कि उनकी पत्नी भूखे प्यासे उनके लिए व्रत रहे। हालांकि दिव्यांका हर बार विवेक को मना लेती हैं। दिव्यांका कहती हैं कि करवा चौथ का व्रत विवेक के लिए प्यार जाहिर करने का एक जरिया है। लिहाजा इस बार भी दिव्याांका ने अपने पति विवेक के साथ करवा चौथ का व्रत बेहद रोमांटिक अंदाज में मनाया और इसकी तस्वीरें अपने इंस्टा एकाउंट पर शेयर की। फैंस इन तस्वीरों को लाइक करते नहीं थक रहे हैं।

रूबीना दिलैक 

रूबीना दिलैक और अभिनव

वैसे तो रूबीना दिलैक इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। मगर रूबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। बता दें कि अभिनव शुक्ला का साथ रूबीना को बिग बॉस के घर में भी मिला हुआ है, दोनों बतौर कंटेस्टेंट इस बार बीबी हाऊस में हैं। लिहाजा दोनों ने बेहद खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया। वैसे बिग बॉस के घर में रहते हुए रूबीना के लिए निर्जला व्रत रखना आसान नहीं रहा होगा। खैर, रूबीना ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसे फैंस जमकर लाइक  कर रहे हैं।

भारती सिंह

भारती सिंह

मशहूर और लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने पति हर्ष लिबांचिया के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। बता दें कि हर्ष और भारती की जोड़ी टीवी के दुनिया की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। बता दें कि करवा चौथ के खास मौके पर भारती सिंह ने हाथों में मेंहदी रचाई थी और ब्लू कलर के डिजाइनर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। भारती सिंह ने पति  हर्ष लिंबाचिया के साथ कई तस्वीरें साझा की और कैप्शन में लिखा, दिन भर के व्रत के बाद जबरदस्त भूख लगने के बावूजद हर्ष ने तस्वीरें क्लिक करवाते हुए अपनी मुस्कान को कायम रखा।

दृष्टि धामी

दृष्टि धामी

टीवी के दुनिया की मधुबाला कही जाने वाली एक्ट्रेस दृष्टि थामी करवा चौथ के खास मौके पर दूसरों के मुकाबले एकदम सिंपल लुक में दिखीं। उन्होंने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ था, साथ ही ओपन हेयर उनके लुक को बेहद खास बना रहा था। करवा चौथ के मौके पर एक्ट्रेस का ये ग्रेसफुल लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रिद्धिमा तिवारी 

रिद्धिमा तिवारी

टीवी धारावाहिक गुलाम से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी भी इन दिनों त्यौहारों के रंग में रंगी हुई हैं। लिहाजा करवा चौथ के खास मौके पर रिद्धिमा किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने जमकर फोटोशूट भी करवाए।

अंकिता भार्गव 

अंकिता भार्गव और करण पटेल

एक्ट्रेस अंकिता भार्गव इन दिनों मदरहुड को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। अंकिता ने अपने पति करण पटेल के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा और करण ने भी इस मौके पर जमकर प्यार लुटाया। बता दें कि इस खास मौके पर अंकिता ने पिंक, रेड, ऑरेंज और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन की खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी।

मोनालिसा

मोनालिसा और विक्रांत सिंह

एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। खैर, करवा चौथ के खास मौके पर मोनालिसा ने भी अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा को करवा चौथ की पूजा करते हुए देखा जा सकता है।

सनाया ईरानी

सनाया ईरानी और मोहित सहगल

मोहित सहगल और सनाया ईरानी की जोड़ी भी टीवी के दुनिया की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है। सनाया ने भी अपने पति मोहित के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों को फैंस लाइक करते नहीं थक रहे हैं।

चारू असोपा

चारू असोपा

एक्ट्रेस चारू असोपा की शादीशुदा जिंदगी कुछ दिनों पहले ठीक नहीं चल रही थी, मगर अब चारू और राजीव के बीच सबकुछ ठीक है। उनकी जिंदगी पटरी पर लौट आई है। लिहाजा चारू ने धूम-धाम से करवा चौथ सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर चारू ने अपने लुक्स से खूब वाह-वाही लूटी। हालांकि चारू असोपा के पति राजीव इन दिनों मुंबई में नहीं हैं। इसके बावजूद चारू ने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।

Related Articles

Back to top button