मनोरंजन

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं युविका चौधरी को प्रेगनेंसी की बधाई, एक्ट्रेस का आया ऐसा रिएक्शन

पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की हैं। दोनों को ही कई बार अपने बेबी बंप को बहुत खूबसूरती से फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। इसी कड़ी में एक और नाम बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी का जुड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसे देखकर उनके फैंस उनकी प्रेगनेंसी का अंदाजा लगा रहे हैं। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि युविका चौधरी वीडियो में अपना बेबी बंप फ्लांट कर रही है। जिसके बाद से ही फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। हालांकि इस तरह से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर फैंस द्वारा बधाइयां मिलने पर युविका चौधरी खुद हैरान है। जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को झुठला दिया है।

अभी हुई है बीमारी से ठीक

 

View this post on Instagram

 

Karwa Chauth par ek reel toh Banti hai ??? @princenarula @ornaz_com

A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on


बता दें कि युविका चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो मे युविका चौधरी पिंक कलर के अनारकली सूट में नजर आई थी। वीडियो में उनके लुक को देखकर उनके फैंस ने समझ लिया कि वह प्रेग्नेंट है। हालांकि जब फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे तो युविका ने बताया कि, वह प्रेग्नेंट नहीं है। उन्हें तो खुद इस बात पर हैरानी हो रही है कि कैसे सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ रही है।

युविका ने आगे यह भी बताया कि, अभी अभी वह एक बीमारी से ठीक हुई है। बता दे कि युविका चौधरी कोरोना संक्रमित थी जिससे उन्होंने अभी रिकवर किया है। युविका ने यह भी बताया कि, कोरोना से पहले उन्हें डेंगू हो गया था। जिसके चलते वह लंबे समय तक हॉस्पिटल में भर्ती रही थी। वही कोरोना होने पर उनकी हालत और डाउन हो चुकी है। जिससे उन्होंने अभी तक पूरी तरह रिकवर नहीं किया है।

बेबी बंप को लेकर हुई गलतफहमी

 

View this post on Instagram

 

This is how FOREVER looks like ??‍❤️‍?❤️. I am extremely suprised how did you @princenarula get to know that I have been eyeing on this beautiful ring by @ornaz_com from so long. We’ve been through a really trying times last month but stood by each other to get over it, We couldn’t celebrate our 2nd marriage anniversary but you made sure to make me feel special and I couldn’t ask for more. These 2 years have only made us & our Love stronger ❤️. @ornaz_com Thankyou for this beautiful Ring, I can’t help but stare this all day long ??. Outfit by @aachho @stylebysugandhasood #ornazring #ORNAZengagementrings #ORNAZrings #diamondrings #solitairerings #ORNAZreviewed #giacertified #SheSaidYes #Privika

A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on


युविका चौधरी का कहना है कि, हो सकता है उनका आउटफिट देखकर उनके फैंस को बेबी बंप को लेकर गलतफहमी हो गई हो। उन्होंने यह भी कहा कि, वह एक बेबी जरूर चाहती है लेकिन अभी उसमें समय है। अभी वह लंबे समय से बीमार चल रही है ऐसे में वह बेबी के बारे में नहीं सोच सकती। युविका का कहना है कि, उनका बेबी तब होगा जब वह इसके लिए पूरी तरह तैयार होगी और वह बेबी के लिए बिल्कुल सही समय हो। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी प्रेगनेंसी को लेकर उड़ रही सारी अफवाहों को उन्होंने सिरे से नकार दिया है।

प्रिंस को भी लगेगा रिकवर होने में समय

युविका चौधरी ने अपने पति प्रिंस नरूला के बारे में बात करते हुए बताया है कि, प्रिंस और उन्होंने मुंबई में साथ में करवा चौथ मनाया है। प्रिंस लंबे समय से पंजाब में थे और अभी अभी उनके साथ मुंबई आए हैं। युविका ने आगे बताया है कि, प्रिंस जल्द ही दोबारा पंजाब चले जाएंगे। उन्हें भी अभी बीमारी से रिकवर होने में और समय लगने वाला है इसीलिए वह पंजाब में अपने घर में आराम करेंगे।

Related Articles

Back to top button