मनोरंजन

तीन पत्नियों ने अपने पति के लिए किया करवाचौथ का व्रत, पति को मानती हैं राजा दशरथ: देखें तस्वीरें

इस साल 4 नवंबर को देशभर की औरतों ने धूमधाम से करवा चौथ मनाया। हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत महत्व है। इस दिन सभी पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और उनके लिए निर्जल व्रत रखती हैं। सोशल मीडिया पर टीवी से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियों के करवा चौथ की फोटोज वायरल हो रही है।

कई अभिनेत्रियों ने इस बार अपना पहला करवाचौथ मनाया है। उनके करवा चौथ लुक्स फैंस को भी बहुत पसंद आ रहे हैं। इसी बीच चित्रकूट के परिवार की करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं। इस तस्वीर में ऐसा कुछ है कि जिसे देखकर लोग अभिनेत्रियों की तस्वीरें देखना भूल गए। बता दें कि इस तस्वीर की खास बात यह है कि तस्वीर में एक पति की तीन पत्नियां एक साथ करवा चौथ का व्रत तोड़ती हुई नजर आ रही है।

सगी बहनें हैं तीनों पत्नियां

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस करवा चौथ की तस्वीर को देखकर सब हैरान रह गए हैं। जब इसके बारे में जानकारी निकाली गई तो पता चला कि यह तस्वीर एक चित्रकूट के परिवार की है। जहां पर कृष्णा नाम के आदमी की तीन पत्नियां हैं। कृष्णा की तीनों पत्नियां शोभा, रीना और पिंकी आपस में बहने भी हैं। बता दे कि इन तीनों बहनों ने करीब 12 साल पहले कृष्णा से शादी की है। तब से ही तीनों एक ही घर में रह रही है।

बताया जाता है कि तीनों में कभी भी कोई विवाद सामने नहीं आया है। वे बहुत प्यार से मिलजुल कर अपने पति के साथ रहती हैं। जब इस परिवार के बारे में और जानकारी निकाली गई तो पता चला कि ये तीनों बहनें अनपढ़ नहीं बल्कि ग्रेजुएट हैं। तीनों ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। इतनी पढ़ी-लिखी लड़कियों को इस तरह एक पति के साथ रहते देख हर कोई हैरान है।

दुनिया को देना चाहती है मिसाल

आमतौर पर पत्नियों को अपने पति की किसी और औरत से दोस्ती भी रास नहीं आती। ऐसे में तीन बहनों का एक पति के साथ प्यार से रहना चौका देने वाला है। बता दे कि कृष्णा से तीनों पत्नियों के दो दो बच्चे हैं। और सारे बच्चे आपस में बहुत प्यार से रहते हैं। बताया जाता है कि तीनों पत्नियां अपने पति को कोई आम इंसान नहीं बल्कि राजा दशरथ का अवतार कहती हैं। तीनों का कहना है कि वह इस तरह से प्यार से रह कर पूरी दुनिया को एक मिसाल देना चाहती हैं। वे बताना चाहती है कि एक स्त्री चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकती। तीनों पत्नियों का कहना है कि, उन्हें महाकाली से दिव्य शक्तियां मिली हुई हैं। जिन शक्तियों के दम पर वह पूरी दुनिया को बताना चाहती है कि एक स्त्री अपनी इच्छा शक्ति से अपने आम से पति को भी राजा दशरथ का दर्जा दे सकती हैं।

Related Articles

Back to top button