धार्मिक

Rashifal 7 November: शनिवार का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा भाग्यवर्धक, संपत्ति में होगा इजाफा

हम आपको शनिवार 7 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 November 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें। पेंडिग कार्य के चलते उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आत्मबल मजबूत रहेगा, किसी भी कार्य को कर पाने में आज आप सक्षम होंगे। आज आप किसी दरती ख़ूबसूरती से खुद को सराबोर महसूस करेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बदली हुई परिस्तिथियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। नए अवसर और नए लोगों से परिचय होगा। ऑफिस में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और कार्य भी सरलता से होते दिखाई दे रहें हैं। सक्रिय रहें, कोई भी अच्छा अवसर हाथ से न जाने दें। व्यापार करने वालों को व्यापारिक क्षेत्र में बढ़ा लाभ हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। आप अपनी ऊर्जा और शक्ति का उपयोग करके दूसरों की ज़रूरतों में मदद करने या अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अच्छा महसूस करेंगे। सुख-दुख को बांटने का दिन है, यदि कोई आपके पास अपनी समस्या लेकर आता है तो उसके दिल का बोझ कम करें। पूर्ण बुद्धि-विवेक का उपयोग कर लाभ के प्रतिशत में वृद्धि की जा सकती है। रुके कामों में अनुकूलता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। परिवार व दोस्तों के साथ आपका अच्छा व्यवहार आपको लाभ दिलाने वाला है। आज लिए गए महत्वपूर्ण फैसले भी सफल होंगे। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। वरना मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। व्यापारी वर्ग लाभ की वृद्धि का आनंद ले सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। ऑफिस में आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। बॉस भी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। जमीन-जायदाद संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। सेहत पर विशेष ध्यान दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। अगर किसी से प्यार का इजहार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और काम के सिलसिले में भी आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। अपने बॉस को मनाने में आप कामयाब रहेंगे। आर्थिक उन्नति व कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं एवं अत: कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए आज के दिन थोड़ा संभल कर रहें। एक ड्रीम प्रोजेक्ट आज आपकी झोली में उतर सकता है। यह एक सकारात्मक दिन होगा। आपको अपने बच्चे के साथ अधिक समय बिताना होगा। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करना आपको फायदा पहुंचाएगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। आपके लिये बेहतर होगा कि नित्य योगाभ्यास करें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। जब आप परिवार में बड़ों से बात करें तो विनम्र रहें। किसी विश्वास पात्र से राय लेने में जरा सी भी हिचकिचाहट ना महसूस करें। आपको अपनी दिनचर्या पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। अच्‍छे लोगों की संगति का असर आपके ऊपर देखने को मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव और अप्रिय मुद्दे रहेंगे। अप्रिय मामलों पर चर्चा करते समय आपको विनम्र बने रहना चाहिए। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी मुसीबतों में सहायता करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। अपने खान-पान में पोषक तत्वों का सेवन करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार में खुशियां बनी रहने वाली है। आप सुदूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा जिससे मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें सुगमता से आगे बढ़ेंगी। आज आपको कोई महंगी लेकिन बेकार वस्तु खरीदने की संभावना है। काम के सिलसिले में आप आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी, जिससे कार्य करने में मन लगेगा। बकाया वसूली समय पर होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ेगी जिसकी वजह भी आपका व्यवहार होगा इसलिए माफी मांगना बेहतर होगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्यार रहेगा। व्यावसायिक लोगों को आज अधिक लाभ कमाने की संभावना है। छोटे बच्चों के प्यार का आनंद लें। आपकी सेहत ठीक रहेगी। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा, प्रेम बढ़ेगा। आपको बिजनेस और परिवार के बारे में कुछ बातें पता चलेंगी जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए यह अच्छा दिन नहीं है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो आज वह वापस मिलने की संभावना है। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दूसरों से अपेक्षा न करें।

आपने Rashifal 7 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में प्रकट हुए थे भोलेनाथ, यहां आकर पूजा करने से कालसर्प दोष हो जाता है दूर

Related Articles

Back to top button