धार्मिक

इन 7 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, शनि कृपा से करियर में बढ़ेंगे आगे, हर क्षेत्र में होगा लाभ

मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। कभी व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं तो कभी व्यक्ति को दुखो का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जो भी बदलाव व्यक्ति के जीवन में आते हैं, इसके पीछे ग्रह-नक्षत्रों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। रोजाना ही ग्रह-नक्षत्रों में होने वाला बदलाव व्यक्ति के जीवन को भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभावित करता है। व्यक्ति की राशि में इनकी स्थिति के अनुसार ही फल की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सबसे ज्यादा प्रभावी ग्रह माना गया है। यदि इसकी स्थिति व्यक्ति की कुंडली में ठीक है तो शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इसकी स्थिति खराब होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोगों के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इन राशियों का कठिन समय खत्म होगा और जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है।

आइए जानते हैं शनि कृपा से किन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

मेष राशि वाले लोगों को शनिदेव की कृपा से पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। मां का स्नेह और सहयोग मिलेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रिय के साथ प्रेम जताने का अवसर मिल सकता है। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

वृषभ राशि वाले लोग अपना आने वाला समय हंसी-खुशी व्यतीत करने वाले हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके आपका मन खुश होगा। शनिदेव की कृपा से निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज पर आप पूरा फोकस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। शनि कृपा से निवेश से संबंधित कामों में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। आप अपने रिश्ते को पहले से भी अधिक बेहतर तरीके से चलाने वाले हैं। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। शनि देव के आशीर्वाद से प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। आपका शीघ्र ही प्रेम विवाह होने के संकेत नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाग्य के बलबूते किसी बड़ी योजना में अच्छा परिणाम हासिल होगा। शादीशुदा जिंदगी में चल रहा तनाव दूर हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की भलाई कर सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का आने वाला समय लाभदायक सिद्ध होगा। इनकम के नजरिए से समय अच्छा रहने वाला है। कई क्षेत्रों से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन हल्का होगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। शनिदेव के आशीर्वाद से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपनी तकदीर का पूरा साथ मिलने वाला है। शनि देव के आशीर्वाद से कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। पिता के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में आप खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी से सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। कुल मिलाकर आप अपना समय बहुत ही खूबसूरत व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कई तरीकों से आपको लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले लोगों के काम की तारीफ होगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य भी पूरे कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर आपका आने वाला समय मजबूत रहेगा। धन लाभ प्राप्ति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

कर्क राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। किसी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। आप पुरानी बातों को याद करके निराश ना हो। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोग आपकी सहायता कर सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों का आने वाला समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के लोग अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। घरेलू सुख-साधन में अधिक पैसा खर्च होगा। आपको अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाने की कोशिश करनी होगी। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना हो सकता है, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आप अपने रुके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश करें। किसी जरूरी काम में अधिक धन खर्च हो सकता है परंतु आगे चलकर आपको इसका अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बेवजह की यात्रा पर जाने से बचना होगा। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुरी संगति से आपको दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

मकर राशि वाले लोगों का आने वाला समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका काफी हद तक अच्छा नतीजा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आप अपने प्रिय के व्यवहार से काफी दुखी नजर आएंगे।

मीन राशि वाले लोगों का आने वाला समय काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। घरेलू जरूरतों की चीजें खरीदने में आप अधिक व्यस्त रहेंगे। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा। किसी भी यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

Related Articles

Back to top button