विशेष

बेटे के लिए बड़े प्यार से खरीदा था गिफ्ट, अचानक छोड़ गए दुनिया, बर्थडे पर ही अनाथ हो गया मासूम

बीते बुधवार अहमदाबाद में एक केमिकल फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ था जिसकी वजह से एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई थी। इस आग की चपेट में आने से और छत का मलबा गिरने से 12 लोगों का निधन हो गया था। इस हादसे की वजह से कई परिवार के ऊपर दुख का साया छा गया। इसमें दो मासूम बच्चे भी हैं जो बेहद कम उम्र में ही अनाथ हो गए।


दरअसल इस हादसे में एक दंपति की मौत हो गई जिसके चलते उनके दोनों बच्चों का सहारा भी छिन गया। खेलने-कूदने की उम्र में बच्चे अनाथ हो गए। घर में अचानक से शौक की लहर आ गई। इस हादसे के अगले दिन ही यानि गुरुवार को इस मृत दंपति के बेटे का जन्मदिन भी था। दंपति ने बेटे के बर्थडे की पूरी तैयारी भी कर रखी थी। उसके लिए गिफ्ट भी ले लिया था। लेकिन वे बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए जीवित ही नहीं बचे। अब बच्चा उस गिफ्ट को देख रो रहा है।

कपड़े की गोदाम में काम करने वाले इस दंपति की पहचान माथुरभाई और एंजेलिना के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों गोदाम में ही थे। उनके परिजन बताते हैं कि वे दोनों भले गरीब थे लेकिन दिल के बहुत अमीर थे। वे अपने बेटे का जन्मदिन अच्छे से मनाने वाले थे। लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया।

दरअसल बुधवार दोपहर को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा धमाका हुआ था। इसी फैक्ट्री के पास एक कपड़े का गोदाम था जहां इस विस्फोट और आग की वजह से छत गिर गई। यह आग पूरे गोदाम में फैल गई थी। इस हादसे के सामी वहां लगभग 24 कर्मचारी उपस्थित थे। इनमें से 12 का निधन हो गया जबकि बाकी का मलबे से मिलने के बाद स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह आग कितनी ज्यादा भयानक थी इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि 15 दमकल गाड़ियों को इसे बुझाने में लगभग 4 घंटे का समय लग गया। यह हादसा सच में बहुत भयानक था। आशा करते हैं कि मृत दंपति के दोनों बच्चे खुद को संभाल लेंगे और आगे एक अच्छा जीवन व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button