अजब ग़जब

शादी के 10 दिन बाद ही 8 माह की गर्भवती निकली महिला, माथा पकड़कर बैठा गया दूल्हा

लड़की की शादी करने के बाद यदि वह हफ्ते भर में गर्भवती हो जाए तो ऐसे में कई सारे सवाल पैदा हो जाते हैं। न सिर्फ लड़की को शर्मिंदगी महसूस होती है बल्कि उसके माता-पिता और ससुराल वाले पक्ष को भी लोगों की कई बातें सुननी पड़ती है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली में किले के सराय इलाके का है जहां 10 दिन पहले ही दुल्हन की शादी की और वह सुहागरात के बाद 8 महीने की गर्भवती निकली जिसके चलते परिवार में कोहराम मच गया। लड़के के परिवार वालों ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की जिसके बाद सीओ सेकंड आशीष प्रताप को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए।

pregnant dulhan

खबरों की माने तो उत्तर प्रदेश के बरेली में किले के सराय इलाके में रहने वाला युवक जूतों की दुकान पर काम करता है। युवक को अपनी शादी को लेकर कई ख्वाब थे और वह अपनी मनपसंद की लड़की से शादी करना चाहता था। ऐसे में उसे मोहल्ले की लड़की पसंद आ गई। इसके बाद दोनों के परिजनों की सहमति से युवक और लड़की की शादी हो गई। लेकिन शादी के 10 दिन बाद ही लड़की के पेट में अचानक तेज दर्द उठा जिसके बाद युवक ने महिला को डॉक्टर को दिखाया।

pregnant dulhan

जांच करने के बाद डॉक्टर ने युवक को बताया कि उसकी पत्नी 8 महीने की गर्भवती है। जैसे ही युवक ने डॉक्टर के मुंह से यह बात सुनी उसके हाथ पैर सुन्न हो गए। युवक ने पहले तो डॉक्टर की बात पर यकीन नहीं किया और दोबारा चेकअप के लिए बोला, लेकिन दूसरी बार भी डॉक्टर ने युवक को यही बात बताई।

वहीं नई दुल्हन 8 महीने की गर्भवती होने की खबर आसपास के लोगों में आग की तरह फैल गई। ऐसे में युवक और उसके परिजनों को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद युवक ने खुद के साथ हुए धोखे को लेकर लड़की के परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी लंबे से युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन युवक इस बात से इंकार कर रहा है।

pregnant dulhan

युवक का कहना है कि, उसका लड़की से पहले कोई संबंध नहीं था। लड़की कई दिनों से अपनी भाभी के यहां लखनऊ में रह रही थी और लखनऊ में ही किसी दूसरे युवक के साथ लड़की का प्रेम-प्रसंग था। युवक ने लड़की पर आरोप लगाते हुए कहा कि, लड़की का पहले से ही किसी और लड़की के साथ संबंध थे और वह उससे शादी करने की भी कोशिश कर रही थी। इस बारे में उसने अपने परिवार को भी बताया था लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद परिवार वालों ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं बल्कि युवक ने यह भी कहा कि, कुछ महीने पहले लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की भी कोशिश की थी। लेकिन लड़की के घर वालों ने जबरदस्ती युवक के ऊपर अफेयर का आरोप लगाकर उसे शादी करवा दी।

 

Related Articles

Back to top button