समाचार

बछड़े की मां निधन हुआ तो किसान ने उसे बेटा बनाकर गोद ले लिया, 500 लोग मुंडन में आए और ..

भारत में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। यहाँ गाय को पूजा भी जाता है। कहते हैं गाय के अंदर कई देवी देवताओं का वास होता है। गाय को लेकर भारतीयों में बहुत प्रेम होता है। इस प्रेम का एक नेक्स्ट लेवल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) शहर में दिखा। यहाँ एक कपल को कई सालों से संतान सुख नहीं मिल रहा था तो ऐसे में उन्होंने एक बछड़े को गोद लेकर उसे अपना बेटा बना लिया। अब यह कपल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

गाय के बछड़े को गोद लेकर बेटा बनाने वाले इस कपल का नाम विजय पाल और राजेश्वरी देवी है। बरेली में रहने वाले इस दंपति ने अपने बेटे के रूप में गोद लिए बछड़े का नाम ‘लालटू बाबा’ (Laltu Baba) रखा है। उन्होंने अपने बेटे के मुंडन का समारोह भी रखा था। इस कार्यक्रम में गांव के 500 लोगों को इन्वाइट किया गया।

यह मुंडन लालटू घाट (Laltu Ghat) पर किया गया। यहाँ बकायदा पूजा पाठ हुई और एक पंडित को भी बुलाया गया। मुंडन में आए लोगों ने गिफ्ट्स भी दिए। यह नजारा देखने में बहुत ही सुकून देने वाला था। संतानरहित कपल के चेहरे की खुशी फुले नहीं समाए रही थी। गांव के ही रहने वाले राजेश मिश्रा बताते हैं ‘हमे जब मुंडन का न्यौता मिला तो हम हैरान रह गए। इसमे कई लोग शामिल हुए। हम सभी इस कपल और बछड़े के लिए बहुत ही खुश और उत्साहित हैं।’

बछड़े के पिता विजय पल बताते हैं कि वे अपने शाहजहांपुर वाले घर में बहुत ही अकेला महसूस कर रहे थे। खासकर अपने माता पिता के निधन के बाद उन्हें अकेलापन खाए जा रहा था। उनकी दो बहने है जिनकी शादियां हो चुकी है। वे अपने स्वर्गीय पिता की गाय (लालटू की मां) के भी बहुत करीब थे। जब मां मर गई तो बछड़ा अकेला पड़ गया। इसलिए उन्होंने उसे अपने बेटे के रूप में गोद लेने का फैसला किया।

विजय पाल बताते हैं कि ‘मैंने हमेशा से ही लालटू को अपने बेटे जैसा पाला है। यह बछड़ा जन्म से ही हमसे बहुत अटैच था। लालटू का हमारे प्रति प्यार सच्चा और निस्वार्थ है। जब हम गाय को मां मान सकते हैं तो उसके बछड़े को बेटा क्यों नहीं मान सकते?’

विजय पाल की बात में काफी दम है। यह देखा भी जाता है कि देश में गाय को तो माँ मानकर बहुत मान सम्मान और सेवा की जाती है, लेकिन बछड़े या बैल / सांड को इतना ज्यादा भाव नहीं दिया जाता है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। क्या आप कभी किसी गाय के बछड़े को बेटे के रूप में गोद ले सकते हैं? आपके जवाब का हमे कमेंट सेक्शन में इंतजार रहेगा।

Related Articles

Back to top button