अजब ग़जब

कुम्हार ने बनाया ‘जादुई दीपक’, 24 घंटे लगातार जलता है, तेल भी अपने आप भर लेता है

दिवाली का त्योहार बिना दीपक के अधूरा होता है। इस पावन पर्व पर हम का दिए जलाते हैं। इनमें कुछ दीपक ऐसे भी होते हैं जिन्हें 24 घंटे या उससे अधिक जलाना पड़ता है। जैसे मां लक्ष्मी के सामने लगने वाला दीपक। ऐसे में उस दीपक के जलते रहने के लिए उसमें बार बार तेल डालना पड़ता है। इसमें काफी समय जाता है और कई बार भूल जाए तो दीपक बुझ भी जाता है। अब इसका हाल निकलते हुए एक कुम्हार ने अनोखा दीपक बनाया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में रहने वाले अशोक चक्रधारी ने एक ऐसा दीपक बनाया है जो 24 से 40 घंटे तक लगातार जल सकता है। सबसे खास बात ये है कि इस दीपक में तेल अपने आप ही भरता जाता है। उन्होंने अपने इस अनोखे दीपक को ‘जादुई दिया’ (Magic Lamp) नाम दिया है। इस दिए का आकार गुंबद जैसे है जिसमें तेल स्टोर किया जाता है। वहीं इसमें एक ट्यूब टाइप संरचना बनी है जिससे दीपक में तेल भरता रहता है।

अशोक को ये आइडीया एक YouTube video देखकर आया। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में बताया कि ‘मैं अपनी कला को निखारने के लिए लगातार नए नए आइडियाज़ खोजता रहता हूं। मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि कुछ काम की चीजें बनाऊ।

आशिक आगे कहते हैं – 2019 की दिवाली के पहले मैं दीपक बनाने के लिए एक नई डिजाइन खोज रहा था। तभी मेरी नजर एक ऐसे दीपक पर पड़ी जिसमें एक गुंबद आकृति बनी थी जो तेल स्टोर करता था और दीपक में बार बार उसे भरता भी था। मुझे ये पसंद आया और मैंने निर्णय लिया कि मैं इसे जरूर बनाऊँगा।

जैसे ही अशोक का ये जादुई दीपक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उन्हें इसके लिए कई सारे ऑर्डर मिलने लगे। वे बताते हैं कि मैंने इस अनोखे दीपक को बनाने की तकइन ऑनलाइन कई वीडियोज़ देखकर सीखी है। मुझे इस तरह के दीपक बनाने के लिए काफी सारे ऑर्डर मिले हैं।

वैसे आप लोगों को ये अनोखा जादुई दीपक कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। क्या आप इस तरह के दीपक को खरीदना पसंद करेंगे? अपनी राय जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button