धार्मिक

अहोई अष्टमी पर बना सर्वार्थसिद्धि योग, इन राशियों के बनेंगे सारे काम, चमक जाएगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लगातार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति आकाश मंडल में बहुत से शुभ-अशुभ योग का निर्माण करती है। राशि में इनकी स्थिति के अनुसार ही परिणाम हासिल होते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज अहोई अष्टमी का व्रत है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है। यह सारे काम बनाने वाला योग माना जाता है। आखिर इस शुभ योग का किन राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा और किनको विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं अहोई अष्टमी पर बन रहे सर्वार्थसिद्धि योग का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों के लिए सर्वार्थसिद्धि योग बेहद शुभ साबित होगा। रुके हुए काम प्रगति पर आएंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। विशेष रूप से साइंस से जुड़े हुए विद्यार्थियों को फायदा मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। माता-पिता से आपके रिश्ते अच्छे होंगे। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मनोरंजक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को अचानक कोई लाभदायक आर्डर मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

वृषभ राशि वाले लोगों को इस शुभ योग की वजह से आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका विशेष सहयोग देंगे। दांपत्य जीवन के रिश्ते मजबूत रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को इस शुभ योग का बेहतर परिणाम हासिल होने वाला है। आपको लाभ के कई अवसर हासिल हो सकते हैं, इसलिए आप इनका पूरा फायदा उठाएं। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाएं भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी।

तुला राशि वाले लोगों के लिए सर्वार्थसिद्धि योग अच्छा साबित होगा। इनकम के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। कामकाज का बोझ कम रहेगा। जीवनसाथी की सहायता से आपको लाभ मिल सकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल सकारात्मक बनेगा। परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बन सकता है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिलेगा, जिसको आप बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी किसी पुरानी योजना का उचित परिणाम मिल सकता है। महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको अपने करियर में लगातार सफलता दिलाने में सहायक साबित होगी।

धनु राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग बेहद फायदेमंद साबित रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर आपके लिए यह शुभ योग अति उत्तम साबित रहने वाला है।

मकर राशि वाले लोगों को कारोबार में अच्छा फायदा मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी योजनाओं को संपन्न कर सकते हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। भाग्य प्रबल रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन कमाने के जरिए मिल सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर किस्मत मेहरबान रहेगी। सर्वार्थ सिद्धि योग की वजह से अचानक आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जिस मौके की आप तलाश कर रहे थे, वह मौका आपको मिल सकता है। बिजनेस में वृद्धि होगी। लाभदायक समझौते मिलने की संभावना बन रही है। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि वाले लोग अपने जीवन के बेहतरीन पलों का आनंद लेंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सर्वार्थसिद्धि योग की वजह से कैरियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यलय में आपके कामकाज की लोग प्रशंसा करेंगे। आप किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी इस स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों को नकारात्मक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करने का सोच-विचार करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

कर्क राशि वाले लोगों को काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपकी जीवनशैली में कुछ बदलाव आने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आएगा। बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने प्रिय को समझने की कोशिश कीजिए।

सिंह राशि वाले लोग कुछ नया करने की सोच सकते हैं। करियर में काफी हद तक चीजें बेहतर हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा अन्यथा आगे चलकर आपको गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग कोई भी बड़ी डील करने से पहले सोच-समझ कर ही करें। घर-परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, आप इसका समाधान करने की आप कोशिश करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों की मुलाकात प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जो आपके करियर के लिए बेहद मददगार साबित होंगे। परिवार की इच्छा पूरी करने में आपको सफलता हासिल होगी। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग देगा। इस राशि के लोग अपने किसी विशेष काम को लेकर अधिक मेहनत करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button