विशेष

ये हैं अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति, जानिए कैसे हुई थी मुलाकात

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। इस बार डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं दूसरी तरफ जो बाइडेन को जीत मिली है। जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। इसके अलावा, कमला हैरिस उप राष्ट्रपति बनीं हैं, जो भारतीय मूल की हैं।

ऐसे में, अब कमला हैरिस के बारे में जानने के लिए पूरी दुनिया इच्छुक है। तो चलिए जानते हैं कि कमला हैरिस के पति कौन हैं और वे क्या करते हैं?

अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के पति का नाम डगलस एमहॉफ है, जो पेशे से लॉयर हैं। बता दें कि डगलस एमहॉफ जनवरी से अमेरिका के दूसरे पुरूष नागिरक हो जाएंगे। दरअसल, जनवरी में कमला हैरिस उप राष्ट्रपति का पद संभालेंगी, जिसके बाद उनके पति अमेरिका के दूसरे पुरुष नागरिक कहलाएंगे।

कमला हैरिस के पति एमहॉफ एंटरटेनमेंट लॉयर हैं, जो कि मीडिया सेक्टर में एंटरटेनमेंट, पब्लिसिटी, प्राइवेसी और कॉपीराइट संबंधी मामलों के केस लड़ते हैं या फिर सलाह देते हैं। इतना ही नहीं, चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी का साथ देने के लिए खुद के काम से छुट्टी ले लिया था।

कैसे हुई थी कमला और एमहॉफ की मुलाकात?

मिली जानकारी के मुताबिक, कमला हैरिस की एमहॉफ से मुलाकात 2013 में एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिये हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई। माना जाता है कि दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। दरअसल, कमला की मुलाकात एमहॉफ के एक क्लाइंट के केस के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया। इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे को एक साल तक डेट भी किया।

कमला के पति एमहॉफ ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि मुलाकात के बाद ही दोनों में प्यार हो गया, जिसके बाद साल 2014 में दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। हैरिस ने एक दफा अपने पति की खूबियों के बारे में खुलकर बात की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि एमहॉफ काफी मज़ाकिया, धैर्यवान और  दयालु इंसान हैं।

एमहॉफ की दूसरी पत्नी हैं कमला हैरिस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कमला हैरिस एमहॉफ की दूसरी पत्नी है। इतना ही नहीं, एमहॉफ दो वयस्क बच्चों के पिता हैं, जो कि उनकी पहली पत्नी से हुए थे। कहा जाता है कि कमला हैरिस दुनिया की सबसे अच्छी स्टेप मदर हैं। दरअसल, यह बात एमहॉफ के दोनों बच्चे ही कहते हैं कि उनकी सौतेली मां उन्हें बहुत प्यार करती हैं। बता दें कि कमला बेहतरीन लीडर भी मानी जाती हैं।

एमहॉफ ने कमला हैरिस से भले ही दूसरी शादी की हो, लेकिन वे अपनी पहली पत्नी से भी मिलते हुए नजर आते हैं। दरअसल, दोनों के बीच अच्छी फ्रेंडशिप है। इतना ही नहीं, कमला हैरिस के भी एमहॉफ की पहली पत्नी से बहुत अच्छे रिश्ते हैं। कहा जा रहा है कि एमहॉफ की पहली पत्नी कर्स्टिन ने हैरिस का इस चुनाव के लिए पूरा सपोर्ट किया। मतलब साफ है कि दोनों के बीच सौतन का नहीं, बल्कि एक दोस्त जैसा रिश्ता है।

Related Articles

Back to top button