धार्मिक

साप्ताहिक राशिफल: सात राशियो के लिए पैसा, नौकरी और सेहत के नजरिए से बेहद खास रहेगा आगामी सप्ताह

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 9 नवंबर से 15 नवंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपको परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर ध्यान देना जरूरी है। व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। बेहतर होगा आप अनावश्यक विवादों से दूर रहें अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है। वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें।

प्यार के विषय में : अपने रिश्ते में प्यार को बनाएं रखने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं और उनसे अपने दिल की बात शेयर करें।

करियर के विषय में : कारोबार अच्छा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : आपके नकारात्मक विचार आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आय बढने के आसार रहेंगे। चालू काम में प्रगति होगी। आर्थिक मोर्चे पर सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पायेगा। आप कुछ नकारात्मक विचारों से घिरे रह सकते हैं। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें और अपना दिमाग भी शांत रखें। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ काफी अच्छी बितेगी। पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा और प्यार और रोमांस की कोई कमी नहीं रहेगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में मतभेद के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दूर से शुभ समाचार हासिल होंगे। बजट के अनुसार खर्च करें। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपना आपा खोने से बचें। आपको लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था इस सप्ताह वो आपको मिल सकता है। आमदनी में वृद्धि संभव है लेकिन बिना सोचे समझे फैसले न करें।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद सप्ताह अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : करियर के मामले में सप्ताह शानदार रहेगा। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कोई परेशानी नहीं होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप अपने जीवनसाथी को खुश रखने के लिए अपेक्षाओं से अधिक खर्च करेंगे। आपकी दिनचर्या में नित्य पूजा पाठ को जोड़ें। शुभ समाचार मिल सकता है। नई योजना से लाभ अर्जित करेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। इस सप्ताह आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। इसका उचित परिणाम आपको जल्द ही मिल सकता है।

प्यार के विषय में : आप लव मैरिज के लिए अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं।

करियर के विषय में : आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। युवाओं को नई नौकरी मिल सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह कब्ज़ और पेट दर्द से दिक्कत हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी इंसान के बहकावे में न आएं। काम से घबराने के बजाय उसे निपटाने की कोशिश करें। खर्च बढने से आय के नए स्रोत तलाशने होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से हर मुश्किल दूर होगी। आप किसी अलग संस्कृति या किसी दुसरे देश के रहने वाले के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपको लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी के साथ अपने पिछले संबंधों को ठीक कर सकते हैं और प्रिय के साथ मन की बात कर सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में पैसा रुक सकता है। सावधानी से निवेश करें।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा। मन की बात कह देने से दुविधा दूर होगी। आपकी उन्नति और सफलता से शत्रु सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। अचानक बिगड़े हुए सारे काम बनने लगेंगे।

प्यार के विषय में : जो लोग लव मैरिज करने के बारे में सोच रहे हैं वो पार्टनर से बात करें, सकारात्मक जवाब मिल सकता है।

करियर के विषय में : करियर के रूप में कामयाबी हासिल होगी। कार्य स्थल पर प्रमोशन मिलने के पूरे आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पुराना रोग उभर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। यही कारण है कि आपके अपने आपसे नाराज रहते हैं। आर्थिक मोर्चे पर एक शानदार सप्ताह होगा क्योंकि आपके ग्राहक के पास कुछ आकर्षक होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के संग बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। अविवाहित शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

करियर के विषय में : पैसे कमाने के कुछ नए मिल सकते हैं। नया पार्टटाइम काम भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत कुछ नरम रह सकती है। आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जॉब में अधिकार बढ़ सकते हैं। पूरे सप्ताह प्रसन्नता रहेगी। मकान दुकान के निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। आपको कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। अपने निजी जीवन और कामकाज से जुड़ा कोई भी फैसला आप स्वयं ही लें। आपको आत्म निर्भर बनने की जरूरत है।

प्यार के विषय में : लवमेट के लिए यह सप्ताह दिन मिठास से भरा रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातकों को कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। आआर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी शुभ कार्य में आपका शामिल होना जरूरी होगा। मधुर व्यवहार से परिवार के लोग खुश होंगे। विरोधी मित्रता के लिए हाथ बढाएंगे। जीवन में किसी योग्य व्यक्ति का आगमन जीवन बदल सकता है। कारोबारी लोगों को मंदी से उबरने के लिए कठोर निर्णय लेंने होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ काफी शानदार रहेगी। आप अपने प्रेमी का एक अलग ही रूप देखेंगे।

करियर के विषय में : आकस्मिक धन लाभ होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण सप्ताह हैं।

हेल्थ के विषय में : धनु राशि वालों की सेहत में निरंतर सुधार की स्थिति बनी हुई रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। मामूली बात पर वाद विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ वक्त व्यतीत होगा। घरेलू विवाद से छुटकारा मिलेगा। आपकी कीर्ति यश से अपनों में जलन पैदा हो सकती है। निवेश में जल्दबाजी अच्‍छी नहीं, जरा धैर्य रखें। भावुकता में गलत निर्णय ले बैठेंगे। अधिकारी कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिश्रम और योजना के माध्यम से सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी।

करियर के विषय में : पढ़ाई को लेकर लंबे समय से चल रहा आपका कोई प्रयास सफल होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत की बात करें तो इस हफ्ते आप थोड़ा बोझिल महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। कोर्ट -कचहरी में चल रहे मामले सुलझेंगे। साझेदारी लाभदायी हो सकती है। संतान के लिए किये गए विवाह के प्रयास सफल रहेंगे। बेवजह आप किसी वाद विवाद के चक्कर में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुढृढ होने से भूमि -भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा। काम ज्यादा होने से तनाव भी बढ़ सकता है।

प्यार के विषय में : आप रोमांस के मूड में रहेंगे। जीवनसाथी का साथ आपको मिलेगा जिससे आपकी प्रसन्नता और भी बढ़ जाएगी।

करियर के विषय में : कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबंधी चिंता रहेगी। थोड़ी भाग-दौड़ भी आपको करनी पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगी। विरोधी उलझाने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधीं मामले सुलझेंगे। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। राजनीति में किसी बड़े व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। जरुरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। किसी मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ों के लिए हफ्ता बहुत बढ़िया रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ आप काफी रोमांटिक समय गुजारेंगे।

करियर के विषय में : काफी समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपके लिए तरक्की का द्वार खुल जाएगा।

हेल्थ के विषय में : यदि छोटे मोटे तनाव छोड़ दें तो सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।

आपने साप्ताहिक राशिफल 9 नवंबर से 15 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 9 नवंबर से 15 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 9 नवंबर से 15 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बहुत मेहनती होती हैं इन 5 राशि की लड़कियां, करियर में होती हैं सफल

Related Articles

Back to top button