धार्मिक

दिवाली की शाम मंगल होंगे मार्गी, इन 5 राशियों का समय रहेगा मंगलकारी, बाकियों का ऐसा रहेगा हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय के साथ-साथ ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसके कारण सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ग्रहों की स्थिति जैसी राशि में होती है उसी के अनुसार उस राशि के व्यक्ति को अपने जीवन में फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि 14 नवंबर को कार्तिक माह की अमावस्या तिथि है। अगर हिंदू पंचांग के अनुसार देखा जाए तो इस तिथि पर हर वर्ष दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार दीपावली कई शुभ योगों में मनाई जाएगी। 14 नवंबर की शाम को लगभग 6:00 बजे मंगल ग्रह मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, इससे पहले मंगल ग्रह 4 अक्टूबर को स्वराशि मेष से मीन राशि में वक्री हुए थे। इसके बाद 24 दिसंबर 2020 को यह अपनी मेष राशि में प्रवेश करेंगे। आखिर मंगल का राशि परिवर्तन किन राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा और किनके ऊपर नकारात्मक असर पड़ने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं मंगल ग्रह का मार्गी होना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना कल्याणकारी और लाभदायक सिद्ध रहेगा। यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। कामकाज में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों को लगातार तरक्की और मुनाफा मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना बेहद अच्छा साबित होगा। आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आमदनी के नए साधन प्राप्त होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। व्यापार कर रहे लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना सफलता दायक रहने वाला है। आपको अपने किसी नए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आमदनी के अच्छे मार्ग हासिल होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। किसी अच्छी कंपनी से बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलने वाला है। कुल मिलाकर आपके लिए यह परिवर्तन उत्तम साबित होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना धन प्राप्ति की तरफ संकेत कर रहा है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। आप इस समय के दौरान कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा साबित होगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपनी सभी प्रकार की योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना बेहद शुभ रहेगा। आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की संभावना बन रही है। आप जिस अवसर का काफी लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे वह समय बहुत ही शीघ्र आने वाला है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। वाहन, मकान सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को किसी कारणवश पैसा उधार लेना पड़ सकता है। उधार लिया गया पैसा चुकाने में आपको काफी कठिनाई होगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहेगा। इस राशि के लोग कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों के जरूरी कामों में रुकावट उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। वाहन चलाते समय आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। आपको अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करनी होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी लगाम रखने की आवश्यकता है। इस राशि के लोगों को परिवार के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपका मन पुरानी बातों को लेकर काफी हताश रहने वाला है।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप अपने जरूरी कार्य काफी संभलकर करें अन्यथा आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है। बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग कोई भी जोखिम उठाने का साहस ना करें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को घटा होने की संभावना नजर आ रही है। खास मित्रों से मतभेद होने की संभावना है। आपको विपरीत परिस्थितियों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

कन्या राशि वाले लोगों को पारिवारिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। भाग्य का साथ ना मिलने के कारण आपको कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कार्यों में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत होगा। पैसों के लेनदेन में सावधान रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

तुला राशि वाले लोगों को अपने कामकाज के प्रति धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी काम को जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करने के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना ठीक नहीं है। आपके मन में पुरानी बातों को लेकर परेशानी बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। जरूरी कामों में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। परिवार के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को बहुत से परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ में गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव आने की संभावना है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। बड़े अधिकारियों के साथ आप अच्छे संबंध बनाकर रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोग अगर अपने व्यापार में किसी प्रकार का बदलाव करना चाहते हैं तो सबसे पहले सोच-विचार अवश्य करें अन्यथा आगे चलकर आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, आपका ध्यान खेलकूद में अधिक रहेगा।

Related Articles

Back to top button