बीवी ने पति की गर्लफ्रेंड से करवाई शादी, पति के प्यार की खातिर पति को दिया तलाक

आप सभी ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म देखी होगी। इस फिल्म में अजय देवगन की शादी ऐश्वर्या राय से हो जाती है। हालांकि जब उसे पता चलता है कि ऐश्वर्या को सलमान खान से प्यार है तो वह खुद उसके प्यार को ढूंढ उसकी शादी करवा देता है। यदि रियल लाइफ में आपको अपने पति या पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाने की बात कही जाए तो अधिकतर लोग इसके लिए राजी नहीं होंगे। हालांकि मध्य प्रदेश में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है।
दरअसल मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में एक बड़ा अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया ताकि वह अपनी प्रेमिका से शादी कर सके। महिला की शादी को 3 साल हो गए थे। पति अपनी बीवी और गर्लफ्रेंड दोनों से शादी करना चाहता था। वह किसी को भी छोड़ना नहीं चाहता था। हालांकि भारतीय कानून के तहत ये अपराध होता। ऐसे में बीवी ने समझदारी और बड़प्पन दिखाया और पति को तलाक देकर उसकी शादी प्रेमिका से करवा दी।
Bhopal: After 3 years of marriage, wife helps husband get married to his girlfriend.
“He wanted to be in marital relationship with both which isn’t legally possible. But the wife is very mature, she divorced him & helped him marry his girlfriend,” says lawyer.#MadhyaPradesh pic.twitter.com/hT5SKouMip
— ANI (@ANI) November 7, 2020
जब सोशल मीडिया पर लोगों को इस अनोखी और दिलदाल बीवी के बारे में पता चला तो वे उसकी तारीफ करने लगे। लोगों ने कहा कि ये बीवी का बड़प्पन था कि उसने अपने पति के दिल की बात समझी और ये फैसला लिया। वहीं कुछ ने इस महिला को बीवी नंबर 1 भी कहा। हालांकि बहुत से लोगों ने ये भी कहा कि जब पति को किसी और लड़की से प्यार था तो उसने महिला से शादी कर उसे अपनी बीवी क्यों बनाया?
शायद ये जरूर जबरदस्ती की अरेंज मैरिज का मामला होगा। भारत में कई ऐसे मामले आते हैं जहां लड़का या लड़की माता पिता के दबाव में आकार शादी कर लेते हैं। फिर बाद में उनका अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से अफेयर चलता है। इससे उनकी शादीशुदा लाइफ बर्बाद हो जाती है। कई बार तो मारपीट से लेकर खून खराब तक हो जाता है। हालंकी भोपाल के इस केस में बीवी समझदार निकली और पति को आसानी से उसकी प्रेमिका मिल गई।
हम लोग सोच सकते हैं कि उस महिला के दिल पर क्या गुजरी होगी जब उसे पता चला कि उसका पति किसी और से प्यार करता है। महिला ने इस स्थिति में जिस तरह से सिचूऐशन को संभाल है वह कबीलेतारीफ है। वैसे आप लोगों को क्या लगता है महिला ने अपने पति की दूसरी शादी करवा कर सही किया या गलत?