बॉलीवुड

सफर के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल नहीं करते ये 5 सितारें, खरीद रखा है खुद का प्राइवेट जेट

बॉलीवुड सितारे हमेशा अपनी आलीशान लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में काम कर उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। उनके पास कई करोड़ रुपए ऐसे ही बैंक में पड़े रहते हैं। ऐसे में वे इन पैसों का इस्तेमाल अपने पर्सनल शौक पूरे करने के लिए करते हैं। आज हम आपको उन फिल्मी सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिनके पास अपना खुद का प्राइवेट जेट प्लेन है। वे अधिकतर सफर के लिए इसी का इस्तेमाल करते हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलिवुड में भी अपने अभिनय का हुनर बिखेर रही हैं। इस समय वे अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में रहती हैं। ऐसे भारत से अमेरिका आने जाने के लिए उनके पास अपना एक प्राइवेट जेट है। जब भी उनके पास समय की कमी रहती है तो वे इसी में सफर करती हैं।

 

अक्षय कुमार: बॉलीवुड के एक्शन खिलाड़ी अक्षय कुमार के पास भी अपना पर्सनल जेट है। वे एक साल में चार से पांच फिल्में कर बहुत पैसा कमाते हैं। इसलिए जेट खरीदना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। वे जब भी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं तो इसी जेट का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा फिल्म का प्रमोशन करने के लिए भी वे इसका इस्तेमाल कर लेते हैं।

 

 

अजय देवगन: बॉलीवुड में अपनी आंखों से अभिनय करने वाले अजय देवगन के पास एयरक्राप्ट सिक्स सीटर हॉकर 800 है। उन्हें इसमें घूमने का बड़ा शौक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय को महंगी गाड़ियां रखने का भी शौक है। उनके पास मसेराती क्वाट्रोपोर्ट, बीएमडब्ल्यू जेड4 और ऑडी ए5 स्पोर्टबैक सहित कई अन्य लहजरी कारें हैं। वे अपने इस प्राइवेट जेट में छुट्टियां मनाने और फिल्म प्रमोशन करने जाते हैं।

 

अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के महानायक जब भी विदेश में छुट्टियां मनाने जाते हैं तो अपना प्राइवेट जेट इस्तेमाल करते हैं। यह तस्वीर उन्होंने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।

 

शाहरुख खान: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने भी अपने लिए एक प्राइवेट जेट खरीद रखा है। वे इसी मैं बैठ विदेशों का सफर करते हैं। कुछ समय पहले ही वे अपना बर्थडे मानकर दुबई से लौटे हैं। 2016 में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने मजाक में कहा था कि मैं अपने लिए एक प्लेन खरीदना चाहता हूं लेकिन मेरे पास पैसे नहीं है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। वैसे क्या आप ने कभी अपना पर्सनल जेट खरीदने का सोचा है?

Related Articles

Back to top button