दिवाली के ये प्राचीन टोटके बहुत कम लोग जानते हैं, इन्हें एक बार किया तो जीवनभर पैसों में खेलोगे

दीवाली पर हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। ऐसे में आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें प्राचीन समय में लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस्तेमाल करते थे। इन उपायों को आजमाकर आप भी धनवान बन सकते हैं।
दिवाली के प्राचीन टोटके
1. यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो दिवाली वाले दिन ‘ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:’ महालक्ष्मी के महामंत्र का कमलगट्टे की माला से 108 बार जप करें। आपके पास धन की कमी कभी नहीं होगी।
2. दिवाली के दिन सुबह और शाम पीपल के पेड़ को जल दें। साथ ही वहां सरसों के तेल का दीपक लगाएं और बिना पीछे मुड़े वहां से चले जाए। इस उपाय से शनि गृह से जुड़े दोष समाप्त होते हैं। ये उपाय कालसर्प दोष भी खत्म कर देता है। इसके बाद आपको धन अर्जित करने में कोई बाधा नहीं आती है।
3. दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करने के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता दोनों समाप्त हो जाएगी। धन की वृद्धि होगी।
4. दिवाली पर मां लक्ष्मी के पहले श्रीगणेश का पूजन करें। उन्हें दूर्वा की 21 गांठ चढ़ाएं। इससे आपके घर धन संबंधित कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी।
5. दिवाली वाले दिन एक झाड़ू खरीदकर घर ले आएं। इस झाड़ू की पहले पूजा करें और फिर इसी से पूरे घर की सफाई करें। अंत में इस झाड़ू को छिपा दें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां अपनी कृपा बरसाती है। ये उपाय बहुत प्राचीन है और सदियों से आज तक किया जा रहा है।
6. दिवाली पर जब भी लक्ष्मी पूजन करें तो एक या दो हल्दी की गांठ पूजा में जरूर रखें। जब पूजा समाप्त हो जाए तो इस हल्दी की गांठ को उस स्थान पर रखें जहां आप अपने पैसे रखते हैं। इससे धन की आवक बढ़ना शुरू हो जाएगी।
7. दिवाली पर मां लक्ष्मी के साथ साथ कुल देवता की पूजा भी अवश्य करें। इस दौरान पीली कौड़ियों का टोटका करना लाभकारी होता है। इससे मां लक्ष्मी जल्दी खुश हो जाती है। यह टोटका करने के लिए लक्ष्मी पूजा में पीले रंग की कौड़ियां रखें। ऐसा करने से धन से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है। इससे रुका हुआ धन भी मिल जाता है।
आशा करते हैं कि आप सभी को दिवाली के यह प्राचीन टोटके पसंद आए होंगे। यदि हां तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें।