बॉलीवुड

अमीषा पटेल ने LJP के प्रत्याशी पर लगाए आरोप, बोली – भीड़ मेरी रेप या हत्या कर सकती थी

बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सभी पार्टीज जनता का समर्थन पाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही हैं। एक ओर जहां भाजपा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को मुद्दा बनाकर जनता का समर्थन हासिल करने की कोशिश की है। वहीं दूसरी पार्टीज बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से भी चुनाव प्रचार करवा रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को बिहार में एक प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए देखा गया था।

अमीषा पटेल औरंगाबाद की ओबरा सीट के लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा के लिए चुनाव प्रचार कर रही थी। मुंबई वापस आने के बाद अभिनेत्री ने डॉ प्रकाश चंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया उनसे जबरदस्ती चुनाव प्रचार कराया जा रहा था। इस दौरान है बहुत परेशान भी किया गया। 

हो सकता था रेप और हत्या

अमीषा पटेल में डॉक्टर चंद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने जबरदस्ती भीड़ में भेजकर उनसे चुनाव प्रचार करवाया। अमीषा का कहना है कि, उनकी शाम को मुंबई के लिए फ्लाइट थी। लेकिन डॉक्टर चंद्रा उन्हें ब्लैकमेल करके वापस नहीं जाने दिया और उनसे चुनाव प्रचार करवाते रहे।


अमीषा का कहना है कि वह उस दौरान चुप रही क्योंकि उन्हें बार-बार धमकियां दी जा रही थी। उनके साथ कुछ भी हो सकता था। उस वक्त बिहार में थी और वहां उनका रेप और हत्या भी की जा सकती थी। लेकिन मुंबई वापस आने के बाद वह इस मामले में चुप नहीं रहना चाहती थी। वे दुनिया को उनका सच बताना चाहती थी।

डॉक्टर चंद्रा ने आरोपो को बताया बेबुनियाद

अमीषा पटेल इंटरव्यू के दौरान यह भी कि, वह प्रचार के लिए भीड़ के बीच में नहीं जाना चाहती थी। लेकिन उन्हें मजबूर करके भीड़ में भेजा गया। इस दौरान लोगों कि एक भीड़ उनकी गाड़ी पर टूट गई। एक्ट्रेस का यह भी कहना है कि बिहार का यह अनुभव उनके जीवन का सबसे बुरा अनुभव रहा है। इसके बाद वह कभी इस तरह से चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाना चाहेंगी।

बातचीत के दौरान उन्होंने डॉ प्रकाश चंद्रा को झूठा, ब्लैकमेलर और गंदा इंसान भी कहा। वहीं दूसरी तरफ डॉ प्रकाश चंद्रा ने अमीषा पटेल के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि अभिनेत्री ने उन पर झूठे आरोप लगाएं हैं। अमीषा पटेल के साथ वहां पर कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। उन्हें पूरी सिक्योरिटी दी गई थी।

फिल्मों में नहीं है एक्टिव

अमीषा पटेल ने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके साथ इस फिल्म से रितिक रोशन ने भी डेब्यु किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इतनी सफल रही है कि दोनों एक्टर्स रातों-रात स्टार बन गए थे। उसके बाद अमीषा सुपरहिट फिल्म ‘ग़दर एक प्रेम कथा’ में भी नजर आई थी। लेकिन इन दोनों फिल्मों के बाद अमीषा पटेल की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। बीते कई सालों से अमीषा पटेल ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है। उन्हें फिल्मी पार्टियों में भी बहुत कम देखा जाता है।

Related Articles

Back to top button