बॉलीवुड

जल्द नए घर में शिफ्ट होंगे MS धोनी, साक्षी ने शेयर की न्यू होम की झलक, देखें तस्वीरें

क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक जाना माना नाम है। लोग उन्हें प्यार से माही भी बोलते हैं। झारखंड के रहने वाले धोनी ने टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। धोनी ने भले क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन फैंस आज भी उनके खेल के अंदाज को याद रखते हैं।

धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। खासकर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ( Sakshi Dhoni) अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरें और डिटेल्स सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को शादी रचाई थी। इनकी शादी को दस साल हो गए हैं।

आज भी इनके बीच बहुत प्यार है। दोनों की एक प्यारी बेटी भी है जिसका नाम जीवा धोनी है।

आप सभी ने साक्षी सिंह धोनी और महेंद्र सिंह धोनी के राची वाले फार्महाउस की कई तस्वीरें देखी होगी। 7 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में एक बड़ा सा खूबसूरत गार्डन भी है। हालांकि आज हम आपको साक्षी और एम एस धोनी के मुंबई वाले नए घर की कुछ झलकियां दिखने जा रहे हैं। दरअसल दोनों का यह नया घर अभी अन्डर कंस्ट्रक्शन है। दोनों जल्द ही इस नए घर में शिफ्ट होंगे। इस नए घर से समुद्र का खूबसूरत नजारा भी दिखता है।

साक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस नए घर की कुछ झलकियां भी साझा की है। इस नए घर को आर्किटेक्चरल डिजाइनर शांतनु गर्ग ने डिजाइन किया है। उन्होंने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी कुछ तस्वीरें साझा की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है ‘मेरे सपनों की फाइनल कास्ट साक्षी और धोनी।’

लॉकडाउन में धोनी को अपनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ ज्यादा समय बिताने को भी मिला है। एक इंटरव्यू में साक्षी ने बताया था कि ‘हमारी शादी को दस साल हो गए हैं, अब हम एक दूसरे के बारे में सबकुछ जानते हैं। वह (माही) मेरे बेस्ट फ्रेंड भी है।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साक्षी और धोनी की मुलाकात कोलकाता के एक होटल में हुई थी। साक्षी तब वहां काम करती थी। वे दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे।

 

View this post on Instagram

 

Fun time with the family

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on


आप लोगों का तो पता नहीं लेकिन हम तो महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के इस नए घर के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button