समाचार

शादी के महज छह महीने बाद ही जितेंद्र का घर छोड़कर चले गई थी मंजू, पति पर था अफेयर का शक

उत्तर प्रदेश में एक पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के मैनाठेर गांव में रहने वाले जितेंद्र ने 2 साल पहले ही मंजू से विवाह किया था। मंजू और जितेंद्र पहले से ही एक दूसरे को जानते थे और एक दूसरे को पसंद भी करते थे। जितेंद्र ने मंजू से विवाह करने के लिए अपने एक रिश्तेदार के जरिए रिश्ते का प्रस्ताव उसके घर भेजा था। जिसके बाद इन दोनों की अरेंज मैरिज की गई।

हालांकि शादी के छह महीने बाद ही दोनों के संबंध खराब होने लगगे। जिसके चलते जितेंद्र ने ये कदम उठाया। पुलिस के अनुसार दोनों एक दूसरे पर शक करने लगे थे। जिसके कारण दोनों के बीच लड़ाई होती थी। लड़ाई से तंग आकर मंजू कई बार अपने मायके भी चले गई थी। भैयादूज वाले दिन मंजू मायके से ससुराल आई थी।

मंजू के भाई का आरोप है कि छह माह बाद मंजू ने घर आकर शिकायत की थी और कहा कि जितेंद्र उसे धोखा दे रहा है। जितेंद्र के एक महिला से संबंध हैं। रात भर जितेंद्र गायब रहता है। जब उसने ये बात जितेंद्र से कही तो उसने मारपीट की। मारपीट के बाद मंजू अपने मायके चली आई।

मंजू के घर छोड़कर जाने के बाद जितेंद्र उसके घर आया और मंजू से वादा किया कि वो किसी अन्य महिला से कोई संबंध नहीं रखेगा। जिसके बाद मंजू जितेंद्र के साथ मायके से ससुराल आ गई थी। लेकिन सोमवार देर रात ढाई बजे मंजू की हत्या कर दी गई। जितेंद्र ने पुलिस से कहा कि डकैती के लिए घर में पांच बदमाश घुस आए थे। विरोध करने पर मंजू को उन्होंने मार दिया। लेकिन पुलिस ने जब छानबीन की तो सारा सच सामने आया। मंजू के पिता की तहरीर के आधार पर पति, उसके भाई और भाभी पर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ये सभी इस समय थाने में हैं।

Related Articles

Back to top button