अश्लील कंटेंट की वजह से इन फिल्मों पर लग गया था बैन, आज तक नहीं हुई भारत में रिलीज

भारत में जब भी कोई फिल्म थिएटर में रिलीज होती है तो इसे सबसे पहले सेंसर बोर्ड का सामना करना पड़ता है। यह सेंसर बोर्ड विभिन्न मॅप डंडों के आधार पर यह निर्णय लेता है कि फिल्म को कौन सा सर्टिफिकेट देकर किस केटेगरी में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ यह सेंसर बोर्ड फिल्म के आपत्तिजनक सीन को काटने छाटने का काम भी करता है।
कुछ विशेष केस में यह भी होता है कि कोई खास संगठन या समुदाय के लोग फिल्म में दिखाए जाने वाले कनेटेन्ट को लेकर मोर्चा खोल देते हैं। वह फिल्म विवादों से घिर जाती है और उसकी रिलीज पर बैन लग जाता है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भारत में बैन कर दिया गया था।
अनफ्रीडम: यह फिल्म 2014 में शूट हुई थी। हालांकि इसे बैन कर दिया गया। इसकी वजह फिल्म में समलैंगिक रिश्तों को हाइलाइट करना था। इस फिल्म में इतनी अश्लीलता परोसी गई थी कि सेंसर बोर्ड ने रिलीज होने की अनुमति नहीं दी।
फायर: यह फिल्म दो महिलाओं के समलैंगिक रिश्तों पर बेस्ड थी। दीपा मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक मध्यवर्गीय परिवार की देवरानी और जेठानी एक दूसरे के प्रति शारीरिक रूप से आकर्षित होते दिखाई गई थी। इस फिल्म को लेकर कई संगठनों ने विरोध किया था ऐसे में इसे बैन कर दिया गया। इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास थे।
द पेंटेड हाउस: यह फिल्म 2015 में बनी थी। फिल्म की कहानी एक बूढ़े व्यक्त और जवान लड़की के बीच होने वाले संबंधों पर आधारित थी। इस फिल्म में अधिक अश्लील चीजें होने की वजह से इस पर बैन लगा दिया गया। हालांकि इस फिल्म के कुछ सीन यूट्यूब पर देखने को मिल जाते हैं।
सिंस: यह फिल्म 2005 में यशराज बैनर तले बनी थी। इस फिल्म में एक चर्च के पादरी को एक जवान लड़की से प्यार हो जाता है। इसकी कहानी और कंटेन्ट के ऊपर ईसाई धर्म के लोगों ने आपत्ति जताई थी जिसके बाद इसे बैन कर दिया गया। इस फिल्म में शाइनी आहूजा भी थे।
वाटर: यह फिल्म अकादमी अवॉर्ड 2007 के लिए नॉमिनेट हुई थी। इस फिल्म में विधवा महिलाओं के जीवन की सच्चाई को दुनिया के सामने परोसा गया था। हालांकि ये फिल्म विवादों में घिर गई थी जिसके चलते इस पर बैन लग गया। इस फिल्म में लिसा रे और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे।
वैसे यदि आपको मौका मिले तो आप इसमें से कौन सी फिल्म देखना पसंद करेंगे?