इन 4 राशियों के जातकों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी

मां लक्ष्मी की कृपा जिन लोगों पर बन जाती है, उनके जीवन में धन की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली का दिन सबसे उत्तम होता है। इसलिए दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। हालांकि 12 राशियों में से चार राशियां ऐसी भी होती हैं, जिनपर मां की कृपा सदा बनीं रहती हैं। इन राशि के जातकों से मां हमेशा प्रसन्न रहती हैं और बिना कोई मेहनत किए इनपर धन की वर्षा होती हैं। तो आइए जानते हैं कि ये चार राशियां कौन सी हैं।
वृष राशि
ये राशि चक्र में दूसरी राशि है और इसका स्वामी शुक्र हैं। शुक्र ग्रह को सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है और जिन लोगों की ये राशि होती हैं उन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी सदा मेहरबान रहती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि जिन लोगों की होती है वो धनवान होते हैं। इनका जीवन केवल सुखों से भरा होता है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ में ही इस राशि के लोग काफी मेहनती भी होते हैं। जिसकी वजह से इन्हें हर वो चीज मिल जाती है, जिसकी ये कामना रखते हैं। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और जिस काम में भी ये हाथ डालते हैं, उसमें केवल सफल ही होते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को कभी भी धन से जुड़ी परेशानी नहीं होती है। ये जो चीज पाना चाहते हैं इन्हें वो आसानी से मिल जाती है। इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की अपार कृपा होती है और मां सदा इनकी घर में वास करती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातक का जीवन सुखों से भरा होता है और धन संबंधी परेशानी इनके जीवन से दूर रहती है। तुला राशि के लोगों का दिल साफ होता है और ये अन्य लोगों की मदद करते रहते हैं। जिसकी वजह से मां लक्ष्मी इनसे प्रसन्न रहती हैं।
तो ये थी वो चार राशियां जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनीं होती है। वहीं अन्य बची हुई राशियों के लोग दुखी ना हों। क्योंकि नीचे बताए गए उपायों को करने से मां की कृपा आप पर भी बन जाएंगी।
मां को प्रसन्न करने के लिए आजमाएं ये उपाय
मां लक्ष्मी केवल उसी घर में वास करती हैं, जो घर एकदम साफ होता है और जहां पर औरतों का सम्मान होते है। इसलिए आप अपने घर को सदा साफ करें और घर की महिलाओं का सम्मान जरूर करें।
शुक्रवार और दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करें। मां लक्ष्मी को उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करें। साथ में ही गणेश जी का पूजन भी जरूर करें।
जीवन से दद्रिता को दूर करने के लिए पीपल के पेड़ की पूजा हर शनिवार व दिवाली के दिन करें। क्योंकि इस पेड़ पर मां लक्ष्मी जी और विष्णु जी का वास होता है। इस पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। पीपल के पेड़ की पूजा करने हेतु सबसे पहले पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं। फिर इस पेड़ की परिक्रमा लें और इसका एक पत्ता घर लें आएं। इस पत्ते को तिजोरी में रख दें। तिजोरी सदा धन से भरी रहेगी।