धार्मिक

इस दिवाली पर कुंभ समेत इन राशियों पर मेहरबान होंगी माँ लक्ष्मी, तो इन्हें मिल सकती है बुरी खबर

नवंबर का महीना त्यौहारों के लिए तो खास है ही, साथ ही साथ वैदिक ज्योतिष के अनुसार भी बेहद खास माना जा रहा है। नवंबर का महीना त्यौहारों से भरा पड़ा है। इस महीने धनतेर, दिवाली, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा जैसे अनेकों त्यौहार मनाए जाएंगे। खैर इस 9 नवंबर से 15 नवंबर के इस सप्ताह में ग्रहों के कुछ ऐसे संयोग बनने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को इसका शुभ फल मिलेगा तो वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा समय होने वाला है। ऐसे में आज हम आपको 9 नवंबर से 15 नवंबर तक के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताने वाले हैं।

1. मेष

इस राशि पर बुध और सूर्य की दृष्टि है, ऐसे में इस राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। साथ ही साथ आय के नए नए स्त्रोत भी खुलेंगे। यही नहीं बल्कि इस सप्ताह आपका रूका हुए धन भी वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ के योग हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि कुछ निजी अपेक्षाएं पूरी नहीं हो सकेंगी, ऐसे में व्यावहारिक होकर सोचने की जरूरत है। और सप्ताह के शुरूआती दिनों में मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

2. वृषभ

इस राशि के जातकों के लिए दीपावली का सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। व्यावसायिक लक्ष्य पूरे नहीं होंगे और कुछ सौदों में भी आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको आगे सोच समझकर सौदे करने की जरूरत है, साथ ही पैसों का लेनदेन भी सम्हल कर करें। हालांकि इस दौरान आपकी मौजूदगी कुछ लोगों को आनंदित करेगी तो कुछ लोगों को चुभेगी। आने वाले दिनों में आप दूसरों के बनाए रास्तों पर चलने व अपेक्षाओं को पूर्ण करने के बजाय अपनी राह चुनेंगे।

3. मिथुन

दीपावली का सप्ताह आपके लिए मिश्रित भाव वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपको सफलता मिलेगी तो कुछ में आपको असफलता का भी सामना करना पड़ेगा। धन धान्य के मामले में भी ऐसा ही रहने वाला है। इस फेस्टिव सीजन में आप घर की सजावट में अधिक खर्च कर सकते हैं, तो वहीं इस राशि के जो जातक नौकरी पेशे में हैं, उनके वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। आप अपने आलसपन से कुछ महत्वपूर्ण मौकों को गंवा सकते हैं, ऐसे में हमेशा सजग रहें। निजी संबंधों में जीवनसाथी संग प्यार बना रहेगा।

4. कर्क राशि 

दीपावली का सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। साथ ही निजी संबंधों में हो रही परेशानियों के भी खत्म होने के आसार हैं। आर्थिक मामलों में पिछले दिनों हुए हानि के बाद अब कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। त्यौहारी मौसम में आप विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। अपने निजी कार्यों से छुट्टी लेकर परिवार और दोस्तों संग वक्त बिताएंगे।

5. सिंह राशि 

9 नवंबर से 15 नवंबर के इस दीपावली के सप्ताह में आपकी कई मनोकामनाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस दौरान आपको वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। साथ ही घर खरीदने का सोच रहे हैं तो इससे अच्छा मौका आपको दूसरा नहीं मिलेगा। आय के नए नए स्त्रोत खुल सकते हैं। वहीं अगर व्यवसाय के क्षेत्र में हैं, तो आपको कुछ अच्छे सौदे मिल सकते हैं। वहीं रिश्तेदारों या दोस्तों से किसी चीज की अपेक्षा न करें, आपको निराशा ही हाथ लगेगी।

6. कन्या राशि


पैसों और धन संपत्ति के मामले में आपके लिए ये सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। मगर आप अपने रचनात्मक और चतुर बुद्धि से लोगों के बीच प्रभाव छोड़ने में जरूर कामयाब रहेंगे। परिवार के ऐसे सदस्यो या दोस्तों से दूरी बनाकर रखें, जो व्यवहार से जिद्दी हों। ऐसे लोग आपको हानि पहुंचा सकते हैं। निजी संबंधों में चल रही परेशानियों का हल ढूंढने का प्रयास करें, ना कि उसे उलझाकर रखें। हमेशा वास्तविकता के निकट रहें और सामने आने वाली कठिन से कठिन परिस्थितियों से निपटने को तैयार रहें।

7. तुला राशि

9 नवंबर से 15 नवंबर के सप्ताह में आप अपनी नई उर्जा के साथ व्यावसायिक लक्ष्यों व चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। अपने पार्टनर के सामने खुलकर अपने भावनाओं को प्रकट करेंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। अगर मेहनत करेंगे को आपकी किस्मत एक नए मार्ग पर चल सकती है। खुद के प्रति भी और दूसरों के प्रति भी ईमानदार बने रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आपकी मुलाकात बहुत से दोहरे चरित्र वाले लोगों से होगी, ऐसे में आप लोगों को पहचानने में हमेशा अपने अंतर्मन की सुनें।

8. वृश्चिक राशि 

इस सप्ताह आपकी इच्छाएं और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। अपने पार्टनर संग कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक योजनाएं आकार लेंगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। तुरंत धनलाभ के आसार नहीं हैं, ऐसे में त्यौहारों के इस सीजन में सोच समझकर खर्च करें। परिवार और दोस्तों के साथ आपका त्यौहा बहुत ही अच्छा बीतेगा। साथ ही कुछ रचानात्मक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा।

9. धनु राशि

धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, जो इस सप्ताह जातकों को शुभ फल देने वाले हैं। आप अपने अतीत को भूलकर नए जीवन में प्रवेश करेंगे। शुभ कार्यों में आप हिस्सा लेंगे और इससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए मिश्रित परिस्थितियां आएंगी। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको कुछ सुखद समाचार मिल सकता है।

10. मकर राशि 

सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तत रहेंगे, इससे समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। साथ ही परिवार, बच्चों और प्रियजनों के प्रति सकारात्मक रवैय्या रखेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना पड़ेगा। दोस्तों संग कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, ये यात्रा आपके मन को शांति देगी। कार्यक्षेत्र में अपने दुश्मनों के सावधान रहें।

11. कुंंभ राशि

कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना की जाएगी, साथ ही आपके कठिन परिश्रम का आर्थिक लाभ भी मिलेगा। दूसरी तरफ खर्च भी बढ़ेगा, मगर इस खर्च का ज्यादा असर नहीं होगा। आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं, मगर अंततः विजय आपकी होगी। हालांकि कुछ परिस्थितियों को मन मुताबिक परिवर्तित न कर पाने के कारण तनाव व मानसिक रूप से पराजित महसूस करेंगे।

12. मीन

9 नवंबर से 15 नवंबर के बीच आपके पार्टनर की वजह से आपका भाग्योदय हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को आर्थिक लाभ हो सकते हैं। इसकी वजह से आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button