अजब ग़जब

आखिर क्या वजह थी कि साक्षी धोनी मंदिर के बाहर परेशान होकर करती रही इंतज़ार

अक्सर आपने देखा होगा कि जब कोई चर्चित व्यक्ति कहीं जाता है तो उसके चाहने वाले उसे देखने के लिए भीड़ लगा लेते हैं। कई बार चाहने वालों की भीड़ की वजह से उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती है। हाल ही में ऐसा मामला भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के साथ भी हुआ है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी भी उठानी पड़ी।

मंदिर के दरवाजे थे बंद, इसलिए करना पड़ा इंतज़ार:

रांची के तामडा थाना क्षेत्र में स्थित दिवड़ी मंदिर महेंद्र सिंह धोनी की सबसे पसंदीदा जगह हैं। शनिवार को वहाँ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी दर्शन के लिए पहुँची थी। उस समय दोपहर के 12 बज रहे थे, इसलिए महाआरती के लिए मंदिर के दरवाजे बंद थे। दरवाजे बंद होने की वजह से उन्हें बाहर ही इंतज़ार करना पड़ा। उन्हें देखकर वहाँ लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। इससे साक्षी परेशान हो गयी और उन्हें असहजता भी महसूस होने लगी। बाद में पुलिस ने भीड़ को वहाँ से हटाया।

हर महत्वपूर्ण मैच से पहले आते हैं आशीर्वाद लेने:

साक्षी के साथ तीन अन्य महिलाएँ भी माता के दर्शन के लिए मंदिर गयी हुई थी। बताया जाता है कि जब भी महेंद्र सिंह धोनी अपने गृहनगर आते हैं, वह माता के दर्शन के लिए दिवड़ी मंदिर जरुर जाते हैं। धोनी शादी के बाद साक्षी के साथ इस मंदिर में माता से आशीर्वाद लेने भी आये थे। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जगह धोनी के लिए कितना मायने रखती है। यहाँ माता दुर्गा का सोलह भुजा वाला रूप है। हर महत्वपूर्ण मैच से पहले धोनी उनका आशीर्वाद लेने जरुर आते हैं।

अब इस मंदिर को जनता है पूरा देश:

इस मंदिर से धोनी का बहुत ही पुराना नाता है। जब उनका सिलेक्शन इंडिया टीम में नहीं हुआ था, तब से ही वह इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस मंदिर में कई बड़े-बड़े खिलाड़ी भी दर्शन के लिए आ चुके हैं। कुछ साल पहले तक यह मंदिर केवल स्थानीय लोग ही जानते थे। लेकिन जब से लोगों को पता चला है कि यह धोनी की सबसे पसंदीदा जगह हैं, लोगों का आना यहाँ ज्यादा बढ़ गया। अब इस मंदिर को पूरा देश जनता है। इस मंदिर में दर्शन के लिए हरभजन सिंह, शिखर धवन भी आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button