समाचार

चंडीगढ़ में स्कूली लड़कियों ने बीच सड़क पर किया हंगामा, जमकर एक दूसरे पर बरसाए थप्पड़ मुक्के

चंडीगढ़ से एक ओर गैंगवार की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये गैंगवार स्कूल की छात्रों के बीच हुआ है। इस दौरान इन छात्रों ने जमकर एक दूसरे की पिटाई की और खूब गाली गलौज की। इस घटना की वीडियो भी शूट की गई, जो कि अब वायरल हो रही है। इस वीडियो में स्कूली लड़कियां आपस में गाली-गलौज करने के साथ-साथ, थप्पड़-मुक्के एक दूसरे को मारती हुई नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर इन लड़कियों की लड़ाई की वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें दो गुटों की लड़कियां आसपास में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। जो कि स्कूली छात्राएं हैं। इन लड़कियों में से कुछ लड़कियां अपने स्कूल की वर्दी में है। यानी वो अपने स्कूल से वापस आ रही थी। उस दौरान ये लड़ाई हुई।

लोगों ने की शांत करने की कोशिश

इन स्कूली लड़कियों को लड़ता देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन इन लड़कियों ने किसी की ना सुनी और लगातार लड़ाई करती रही। कई घंटों तक ये सड़क पर हंगामा करती रही।

ये लड़ाई किस वजह से हुई ये साफ नहीं हो पाया है। वहीं लोगों ने इस लड़ाई की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इन लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और इनकी तलाश की जा रही है।

लोगों के अनुसार ये लड़कियां किसी बात पर काफी देर तक लड़ती रही और एक दूसरे पर इन्होंने हाथ भी उठाएं। वहीं कुछ समय तक लड़ाई करने के बाद ये स्कूली लड़कियां शांत हो गई, अपने रास्ते निकल पड़ी।

गौरतलब है कि हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में शराब व्यापारी संदीप पर फायरिंग हुई थी। वहीं अब ये वारदात हुई है। इन लड़कियों ने जिस तरह से बीच सड़क पर लड़ाई की, उसको देखकर साफ पता चलता है कि चंडीगढ़ में पुलिस का खौफ किसी के अंदर नहीं है।

Related Articles

Back to top button