धार्मिक

धनतेरस पर दान करें इन 5 चीजों में से कोई एक, पूरे साल नहीं होगी पैसों की कमी

धनतेरस (Dhanteras) के दिन लोग ज्यादातर नई चीजें खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन दान करने का भी बड़ा लाभ मिलता है। कहते हैं कि धनतेरस पर कुछ विशेष चीजें दान (Donation) करने से मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) जल्दी प्रसन्न होती है। तो चलिए जानते हैं कि ये चीजें कौन सी हैं।

वस्त्र दान: धनतेरस के दिन कपड़ों का दान शुभ माना जाता है। कोशिश करें कि ये कपड़े लाल या पीले रंग के हो। इन कपड़ों को आप किसी गरीब या जरूरतमन्द इंसान को दान करें। इससे आपको विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा आपके ऊपर बनाए रखेगी।

अन्‍न दान: धनतेरस के दिन किसी गरीब व्यक्ति को घर बुलाकर सम्मान के साथ भोजन कराएं। भोजन में खीर और पूरी को जरूर शामिल करें। यदि आप किसी कारण से घर नहीं बुला सकते तो उस व्यक्ति के घर जाकर अन्‍न का दान करें। इसके साथ ही उन्हें दक्षिणा देना न भूलें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती है और आपको धन की कमी कभी नहीं होने देती है।

नारियल-मिठाई का दान: किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मीठे से की जाती है वहीं नारियल यानि श्रीफल का पूजा पाठ में अपना अलग महत्व होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन मिठाई और नारियल का दान करने से घर में धन और अन्न दोनों की कमी नहीं होती है।

लोहे का दान: धनतेरस पर लोहे से बनी वस्तुओं का दान अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे दुर्भाग्य आपके आसपास भी नहीं भटकता है। इससे मां लक्ष्मी के साथ साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। लोहा शनिदेव की धातु होती है। धनतेरस पर इसका दान करने से उनका भी आशीर्वाद मिल जाता है। इससे आपको धन कमाने में किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ता है।

झाड़ू का दान: धनतेरस के दिन सभी घर में झाड़ू खरीदकर जरूर लाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन यदि झाड़ू का दान किया जाए तो घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होती है। जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है या जिन्हें हाल ही में पैसों का बड़ा नुकसान हुआ है उन्हें धनतेरस पर झाड़ू अवश्य दान करना चाहिए। इससे उन्हें धन लाभ जरूर होगा। बस एक बात का ध्यान रखे कि आप यह झाड़ू किसी करीबी रिश्तेदार को ही दान करें। इसके अलावा किसी को न दें। अन्यथा लाभ की जगह नुकसान हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button