39 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होकर डर गई ये एक्ट्रेस, बताया किस बात की चिंता सता रही है

‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’, ‘काव्यांजलि’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसम से’, ‘ये है मोहब्बतें’ जैसी टीवी सीरियलों में काम कर चुकी अनीता हसनंदनी (anita hassanandani) इन दिनों प्रेगनेंट हैं। 39 वर्षीय अनीता अपने गर्भावस्था की तस्वीरें और वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
अनीता ने शुरुआत में फैंस से अपनी प्रेग्नेंसी की बात छिपाई थी। इसकी वजह उनके मन में छिपा एक डर था। अब इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कर ये बताया है कि उन्हें आखिर प्रेग्नेंसी से इतना डर क्यों लग रहा है। वे बताती हैं कि ‘जब आपको यह एहसास होता है कि आप गर्भववस्था और नवजात शिशु के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। मैं तैयार होकर भी पूरी तरह से तैयार नहीं हूं। मुझे डर लग रहा है।’
कुछ समय पहले ही अनीता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो भी साझा किया था। इसमें वे एक छोटे से बच्चे को गोद में लेकर प्यार दुलार कर रही थी। ऐसा करते समय वह यह सोच रही थी कि जब सच में उन्हें बेबी होगा तो वे कैसा महसूस करेंगी। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी और डर दोनों ही था।
एक इंटरव्यू में अनीता ने बताया था कि वे अपने होने वाले बच्चे का नाम ‘रवि’ रखेंगी। दरअसल रवि अनीता के ससुर का नाम था। अनीता को जून में अपने प्रेग्नेंट होने की बात पता चली थी और तभी उनके ससुर हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। कुछ दिन बाद उनका निधन हो गया था। ऐसे में अनीता के पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने कहा कि पिताजी के जाने के बाद उनका पुनर्जन्म बेटे के रूप में होने वाला है। इसलिए बेटे का नाम उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा।
अपने पेरेंट्स बनने पर अनीता ने कहा कि ‘हम काफी समय से बेबी प्लान कर रहे थे। इस साल की स्टार्टिंग से हम जानते थे कि 2020 बेबी के लिए सही समय है। जो भी हुआ अच्छा ही हुआ। भगवान ने सब कुछ बहुत सुंदरता से प्लान किया।’
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनीता और रोहित ने 14 अक्टूबर 2013 को शादी रचाई थी। रोहित पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। टीवी की दुनिया में दोनों की जोड़ी लोकप्रिय है। इन दोनों ने ‘नच बलिए’ के लास्ट सीजन में भी भाग लिया था। दोनों पहली बार जिम में मिले थे और वहीं से इनकी लव स्टोरी शादी तक जा पहुंची। फिलहाल दोनों अपने आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।